27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एच-1 बी वीजा शुल्क बढ़ाने से ट्रंप अपने लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एच-1 बी वीजा शुल्क बढ़ाने से ट्रंप अपने लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1 बी वीजा शुल्क में वृद्धि पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे भारत के हितों के खिलाफ बताया और ट्रंप की दोहरी नीति की आलोचना की। क्या यह कदम ट्रंप के लिए नुकसानदायक साबित होगा?

मुख्य बातें

मनोज कुमार ने ट्रंप की नीति की आलोचना की।
भारत के हित सर्वोपरि हैं।
सभी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए।
इंडिया गठबंधन में कोई दरार नहीं है।
आगामी चुनाव में एकजुटता बनाए रखने का आश्वासन।

पटना, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1 बी वीजा शुल्क में वृद्धि की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से डोनाल्ड ट्रंप अपने लिए ही कुआं खोद रहे हैं

कांग्रेस सांसद ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक ओर भारत को अपना मित्र मानते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे फैसले ले रहे हैं जो भारत के हितों को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने ट्रंप की इस दोहरी नीति को स्वीकार करने से इंकार किया।

मनोज कुमार ने भारत के मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप को अस्वीकृत बताते हुए इसकी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत को हमारे लोग ही चलाएंगे और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सैम पित्रोदा के पाकिस्तान से जुड़े बयान को उन्होंने व्यक्तिगत बताया। उन्होंने कहा कि मुझे उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सैम पित्रोदा का पाकिस्तान से कोई पुराना नाता हो सकता है, लेकिन जब देश की बात आती है तो सभी को एकजुट होना चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने इंडिया गठबंधन में दरार के दावों को भी खारिज किया। उनका कहना है कि सभी एकजुट हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एच-1 बी वीजा क्या है?
एच-1 बी वीजा एक गैर-आव्रजन वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1 बी वीजा शुल्क क्यों बढ़ाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए वीजा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले