18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं? एनडीए कर रही विकास: गिरिराज सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं? एनडीए कर रही विकास: गिरिराज सिंह

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में आईआईटी और विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। जानिए बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार की योजनाएं और अन्य महत्वपूर्ण बयान।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शुभारंभ किया।
एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए सक्रिय है।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
बिहटा को ग्रोथ जोन केंद्र बनाए जाने की योजना है।
विपक्ष के नेता विकास में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे हैं।

पटना, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम से देश भर में आईआईटी पटना, बीएसएनएल 4जी और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “कर्मवीर अवतरित पुरुष” बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रयास में जुटे हैं। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर कहा कि 23 में से 8 आईआईटी में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए खर्च कर विस्तार की योजना बनाई गई। इसमें पटना आईआईटी का नाम भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर रहे हैं, इसलिए पटना में सड़क और भवनों की बेहतर संरचना उनके विजन का परिणाम है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार बिहटा को ग्रोथ जोन केंद्र बनाएगी, जहां सेमीकंडक्टर, टाइल्स परीक्षण और फूड प्रोसेसिंग जैसी प्रमुख इकाइयां स्थापित होंगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश में “आई लव मोहम्मद” विवाद को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस देश में गृह युद्ध कराना चाहती है। नेपाल और बांग्लादेश में जब विवाद हुआ था तब आरजेडी ने भी यही विषय उठाया था। नेपाल और लेह की घटनाओं के लिए राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति जिम्मेदार है। कांग्रेस, तेजस्वी यादव, ओवैसी और महबूबा मुफ्ती जैसे लोग विकास की राह में रोड़े अटका रहे हैं और सत्ता की भूख में देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।”

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम हर राजनीतिक दल की गतिविधियों का निष्पक्षता से विश्लेषण करें। वर्तमान में, एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए कई योजनाएं बना रही है, जबकि विपक्षी दल अपने आरोपों से केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने किस योजना का शुभारंभ किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी पटना और बीएसएनएल 4जी जैसी विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया?
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले