क्या मोगा में पुलिस ने चार जिंदा कारतूस और दो पिस्तौल बरामद की?

Click to start listening
क्या मोगा में पुलिस ने चार जिंदा कारतूस और दो पिस्तौल बरामद की?

सारांश

पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें एक आरोपी से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह घटना असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

Key Takeaways

  • पुलिस की सक्रियता: असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाना आवश्यक है।
  • अवैध हथियारों की समस्या: समाज में अवैध हथियारों का बढ़ता चलन चिंता का विषय है।
  • पुलिस रिमांड: आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना है।

मोगा, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मोगा में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सुखचैन सिंह, निवासी बीड़ राउके, अवैध हथियार लेकर निहाल सिंह वाला से रणसीह रोड की ओर पैदल जा रहा है।

सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और युवक को पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदेहास्पद युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखचैन सिंह बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि यह पिस्तौल उसने शरणप्रीत सिंह से खरीदी थी।

इसके बाद शरणप्रीत सिंह उर्फ शरण को भी इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया। तफ्तीश के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक और देसी पिस्तौल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस गांव रणसीह खुर्द और गांव बीड़ रायके के बीच ड्रेन की पटरी के पास से बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुखचैन सिंह उर्फ चैना के खिलाफ पहले से ५ आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Point of View

यह घटना हमारे समाज में बढ़ते अपराध के प्रति एक गंभीर चेतावनी है। पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई आवश्यक हैं, लेकिन समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए।
NationPress
06/02/2026

Frequently Asked Questions

मोगा में आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
आरोपी के पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपी को २४ जनवरी को गिरफ्तार किया।
क्या आरोपी के खिलाफ पहले से कोई मामले दर्ज हैं?
हाँ, आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ पहले से ५ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Nation Press