1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर तंज किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर तंज किया?

सारांश

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे संसद सत्र को वॉशआउट करने की कोशिशें बंद करें। उनका कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष की हंगामाखोरी से जनता का विश्वास उन पर से उठता जा रहा है। जानिए उनका पूरा बयान।

मुख्य बातें

विपक्ष को संसद में हंगामा नहीं, बल्कि सार्थक चर्चा करनी चाहिए।
सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
जनता का विश्वास विपक्ष की हंगामाखोरी से प्रभावित हो रहा है।
भारत में सहिष्णुता और एकता को तोड़ने की कोशिशें असफल होंगी।
सांप्रदायिक जहर फैलाने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे।

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी के शीतकालीन सत्र के दौरान दिए गए भाषण, एसआईआर मुद्दे और मौलाना महमूद मदनी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक बिना मांगी सलाह देना चाहता हूं कि वे अपनी खर्चा रुपया और चर्चा चवन्नी वाली आदत से बाहर निकलें। नकवी ने कहा कि विपक्ष का पूरा ध्यान संसद सत्र को वॉशआउट करने पर ही केंद्रित रहता है और जब तक वे इसी में लगे रहेंगे, जनता भी उन्हें बाहर सड़क पर वॉशआउट करती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि संसद चर्चा के लिए होती है। बहस करें, अपनी बात रखें, लेकिन चुनाव हारने का गुस्सा संसद में मत उतारिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, समाज, या अंतरराष्ट्रीय मामले हों, लेकिन विपक्ष चर्चा में विश्वास नहीं रखता। वे सिर्फ हंगामा चाहते हैं ताकि खर्चा तो भारी हो लेकिन चर्चा चवन्नी से भी कम रहे।

नकवी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अपने दिमाग का राजनीतिक प्रदूषण साफ करें। वे पहले से सोचकर आते हैं कि सत्र वॉशआउट करना है। उन्होंने कहा कि आप संसद को वॉशआउट करते रहिए, जनता आपको सड़क पर वॉशआउट करती रहेगी।

बात करते हुए उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि कुछ लोग देश में एक प्रकार का अपराधिक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। झूठ और भ्रम फैलाकर लोगों को डराने का काम किया जा रहा है, जो एक खतरनाक साजिश है।

नकवी ने बताया कि जनता एसआईआर की प्रक्रिया में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रही है। हां, कुछ विपक्ष-शासित राज्यों में कर्मचारी और अधिकारी हतोत्साहित किए जा रहे हैं, लेकिन जहां सरकारें मजबूत हैं वहां यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया को राजनीतिक वार और प्रहार के जरिए असफल करना चाहता है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगा।

मौलाना महमूद मदनी के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस देश में ऐसा जहरीला जिहादी जुनून कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का वह अकेला देश है, जहां दुनिया के लगभग हर धर्म के लोग संगठित रूप से रहते हैं। यहां सहिष्णुता, समावेश और सबके साथ विकास की भावना हमारी ताकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनियाभर में जितने मुसलमान हैं, उनमें से हर दस में से एक मुसलमान भारत में निवास करता है। ऐसे में हिंसा, जिहाद या फसाद फैलाने की कोशिशें इस देश की एकता को नहीं तोड़ सकतीं। नकवी ने कहा कि देश में कभी भी जिहाद और फसाद का एजेंडा सफल नहीं हुआ है। जो लोग इस तरह का ज़हर फैलाते हैं, उन्हें देश ने हमेशा चकनाचूर किया है और आगे भी करेगा।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की सहिष्णुता और एकता को तोड़ने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन भारत की लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक ताकत ऐसी हर कोशिश को मिटा देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सांप्रदायिक जहर फैलाने वाले लोग चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, भारत उन्हें कभी सफल नहीं होने देगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे लोकतंत्र की गरिमा भी प्रभावित होगी। जनता की अपेक्षा है कि उनके प्रतिनिधि संसद में सार्थक बहस करें, न कि केवल हंगामा।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष को क्या सलाह दी?
उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वे अपनी आदतें छोड़ें और संसद सत्र को वॉशआउट करने की कोशिशें बंद करें।
क्या नकवी ने एसआईआर मुद्दे पर कुछ कहा?
उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में आपराधिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और जनता इस प्रक्रिया में उत्साह से भाग ले रही है।
नकवी ने मौलाना महमूद मदनी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने कहा कि ऐसा जिहादी जुनून भारत में कभी सफल नहीं होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले