15 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर चेहरे पर खुशी और संतोष ही सरकार की प्राथमिकता है? : सीएम योगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर चेहरे पर खुशी और संतोष ही सरकार की प्राथमिकता है? : सीएम योगी

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जानें इस कार्यक्रम की खास बातें और सीएम योगी का दृष्टिकोण।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में व्यक्तिगत रूप से फरियादियों से मुलाकात की।
हर नागरिक के चेहरे पर खुशी और संतोष फरियादियों को त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
सरकार की योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है।
बच्चों की खुशियां सरकार की जिम्मेदारी हैं।

लखनऊ, ६ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से सीधे मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक के चेहरे पर खुशी और संतोष लाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में ५० से अधिक लोग पहुंचे, जिन्होंने पुलिस, राजस्व, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं।

सीएम योगी एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनसे संवाद किया और उनका प्रार्थना पत्र स्वयं लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित को राहत देने और प्रदेश को समृद्ध, सुरक्षित तथा खुशहाल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और चॉकलेट-टॉफियां भी दीं। सीएम योगी ने बच्चों को खूब पढ़ने, खेलकूद में हिस्सा लेने और संस्कार युक्त जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी खुशियां सरकार की जिम्मेदारी हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री जी ने लोगों की समस्याओं को निश्चित समयावधि में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।''

संपादकीय दृष्टिकोण

एक सकारात्मक कदम है। यह दर्शाता है कि सरकार जनहित को सर्वोपरि मानती है।
RashtraPress
15 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में क्या किया?
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में कितने लोग शामिल हुए थे?
जनता दर्शन में करीब ५० से अधिक लोग शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ कौन सा संवाद किया?
मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनके हालचाल पूछे और उन्हें चॉकलेट दीं।
क्या मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोई निर्देश दिए?
हाँ, उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का संवेदनशीलता से निपटारा करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में कौन सी समस्याएं सुनीं?
मुख्यमंत्री ने पुलिस, राजस्व, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याएं सुनीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले