क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया?

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जानिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में और क्या है मुख्यमंत्री का संदेश।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में 42 से अधिक फरियादी उपस्थित थे।
पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्यवाही करने के लिए कहा गया।
मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
बच्चों के प्रति अपनत्व दिखाते हुए सीएम ने उन्हें चॉकलेट दी।

लखनऊ, 1 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी पीड़ितों से सीधे बातचीत की, उनके प्रार्थना पत्रों को स्वीकार किया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने जनपद में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पीड़ितों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्यवाही पर अधिकारियों को ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

‘जनता दर्शन’ में 42 से अधिक फरियादी उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जमीनी विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े कई मामले सामने आए। सीएम ने निर्देश दिया कि पुलिस कार्रवाई में निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस आयुक्त, एडीजी, एसएसपी और एसपी को जनता की समस्याओं की निगरानी करने और प्राथमिकता से उनके निस्तारण पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

दो पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों फरियादियों को मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की सहायता के लिए तत्पर है। चिकित्सा के लिए नियमित रूप से पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आप भी एस्टिमेट बनवाकर उपलब्ध कराएं, सरकार सहायता करेगी।

‘जनता दर्शन’ में कुछ बच्चे भी आए। मुख्यमंत्री ने उन बच्चों को अपनत्व से पुचकारा और उन्हें चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों का हालचाल भी लिया और उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन जन सुनवाई की है। इससे पहले, उन्होंने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार और रविवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के तहत कुल 400 लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।

--- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/डीसीएच

संपादकीय दृष्टिकोण

जो शासन और आम नागरिक के बीच संवाद स्थापित करता है। यह न केवल पीड़ितों को अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि प्रशासन को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में क्या कदम उठाए?
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए?
पुलिस अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने और निष्पक्षता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले