9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी के मुख्य सचिव ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी के मुख्य सचिव ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लिया?

सारांश

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।

मुख्य बातें

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
यह परियोजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

ग्रेटर नोएडा, १७ जून (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

इस बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी और नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के विनायक पाई, डीजीसीए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को रनवे, टर्मिनल भवन, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कार्गो सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परियोजना की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए और निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित करेगा।

बैठक के बाद मुख्य सचिव ने एटीसी टावर बिल्डिंग, टर्मिनल भवन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं अन्य निर्माणाधीन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्य सचिव ने बंकापुर में स्थित नाले के विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से निकलने वाली ड्रेन को इसी से जोड़ा जाएगा, इसलिए चौड़ीकरण, साफ-सफाई एवं पुलिया निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए समय से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कब शुरू हुआ?
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण २०१८ में शुरू हुआ था।
इस एयरपोर्ट से किस प्रकार के फायदे होंगे?
यह एयरपोर्ट रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा और व्यापार को बढ़ावा देगा।
मुख्य सचिव का इस परियोजना पर क्या दृष्टिकोण है?
मुख्य सचिव ने इस परियोजना को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले