27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी: मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

सारांश

गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी के तहत मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों पर पूरी हों। यह बैठक कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उद्घाटन तैयारियों में तेजी।
मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश।
सुरक्षा और पार्किंग के लिए विशेष उपाय।

गौतमबुद्धनगर, २३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों में तेजी लाई गई है। इसी सिलसिले में मेरठ मंडल के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया और अब तक की तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने मंच, लोकार्पण स्थल और रैली स्थल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुसार और समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, पार्किंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, वीआईपी एवं वीवीआईपी मूवमेंट, शटल बस सेवा और आमंत्रण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने पर बल दिया।

मंडलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ओडीओपी उत्पादों से संबंधित उच्च गुणवत्ता की वीडियो और फोटो सामग्री प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही, कार्यक्रम का व्यापक मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने और एक आकर्षक लघु फिल्म तैयार करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन की भव्यता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

उन्होंने प्रोटोकॉल के सख्त पालन पर जोर देते हुए कहा कि रैली स्थल, पार्किंग क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं, जिनमें पार्किंग नंबर, रूट प्लान, गेट नंबर, कंट्रोल रूम और मेडिकल कैंप की जानकारी शामिल हो। इसके अलावा, एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षा जांच को तेज और सुगम बनाने के लिए माइक्रो पार्किंग प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आपातकालीन और आकस्मिक योजनाओं को सक्रिय रखने, सभी मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को पहले से दुरुस्त करने पर भी बल दिया गया।

विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों को तय करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो क्षेत्र के विकास में योगदान करेगा। मंडलायुक्त द्वारा बैठक का आयोजन और अधिकारियों को दिए गए निर्देश यह दर्शाते हैं कि प्रशासन इस कार्यक्रम को गंभीरता से ले रहा है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा?
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम अभी निर्धारित किया जा रहा है, लेकिन तैयारियों में तेजी लाई गई है।
बैठक में किसने भाग लिया?
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और यमुना विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल हुए।
क्या विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं?
सुरक्षा, पार्किंग, और CCTV मॉनिटरिंग जैसे विशेष उपायों पर जोर दिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले