मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर, वाघोबा घाट में तीन की जान गई

Click to start listening
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर, वाघोबा घाट में तीन की जान गई

सारांश

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वसई क्षेत्र में दो भयानक सड़क हादसों ने तीन लोगों की जान ली। ये घटनाएँ तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के गंभीर मुद्दों को उजागर करती हैं। जानें क्या हुआ और स्थानीय लोगों की क्या मांगें हैं।

Key Takeaways

  • हाईवे पर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ हैं।
  • तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग मुख्य कारण हैं।
  • स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
  • दुर्घटनाओं में वृद्धि पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • हादसे में तीन लोगों की जान गई है।

पालघर-वसई, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कई दुर्घटनाएँ हुईं। वसई क्षेत्र में कुछ घंटों के भीतर दो गंभीर सड़क हादसे हुए, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।

इन घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।

पहला हादसा वसई के ससुपाड़ा क्षेत्र में हुआ, जहां एक साथ 6 वाहनों की भयानक टक्कर हुई। इस दुर्घटना में एक कंटेनर, दो कारें, एक टेंपो, एक बस और एक पिकअप शामिल थे। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई वाहन चालक अपने केबिन में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में आयशर टेम्पो के चालक रमेश यादव घायल हो गए, जिन्हें आर्बिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी देवेंद्र घोसालकर के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले हादसे के कुछ घंटे बाद, ढेकाळे स्थित वाघोबा घाट में शाम करीब 6 बजे दूसरा बड़ा हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों के शवों को मनोर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इन दो बड़े हादसों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंताएँ उत्पन्न कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और अपर्याप्त निगरानी के कारण इस प्रकार की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।

लोगों ने मांग की है कि हाईवे पर निगरानी बढ़ाई जाए, और स्पीड कंट्रोल के सख्त उपाय लागू किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं के संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Point of View

NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
वाघोबा घाट में क्या हुआ?
वाघोबा घाट में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
क्या पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा?
नहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हाईवे पर ट्रैफिक की स्थिति कैसी थी?
हाईवे पर इन घटनाओं के कारण लंबा जाम लग गया था।
स्थानीय लोगों की मांग क्या है?
स्थानीय लोग हाईवे पर निगरानी और स्पीड कंट्रोल के सख्त उपाय लागू करने की मांग कर रहे हैं।
Nation Press