16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर मामूली विवाद में रक्षामंत्री के सुरक्षाकर्मी के बेटे की हत्या हो गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर मामूली विवाद में रक्षामंत्री के सुरक्षाकर्मी के बेटे की हत्या हो गई?

सारांश

मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर एक सामान्य कहासुनी ने एक व्यक्ति की हत्या का रूप ले लिया। यह घटना शनिवार रात की है जब आलोक कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

मुख्य बातें

आलोक कुमार सिंह की हत्या एक साधारण विवाद से शुरू हुई।
घटना ने मालाड रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है।

मुंबई, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के व्यस्त मालाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक साधारण कहासुनी ने हिंसक मोड़ ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-१ पर लोकल ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल आलोक कुमार सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना शनिवार रात लगभग ९ से १० बजे के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो विले पार्ले स्थित एक कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। वह देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षाकर्मी के बेटे बताए जा रहे हैं। आलोक सिंह लोकल ट्रेन से विले पार्ले से मलाड की ओर जा रहे थे। मालाड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त उनकी दो यात्रियों से मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने आलोक कुमार सिंह पर धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ हालत में आलोक सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। बोरीवली रेलवे पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस की जीआरपी ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर देर रात वसई इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओंकार शिंदे (२७), निवासी मालाड ईस्ट के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद मालाड रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। रोज़ाना लाखों यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशन पर इस तरह की घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे समाज में बढ़ती हुई हिंसा को भी उजागर करती है। हमें इस पर गहन विचार करने की आवश्यकता है। सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कौन मारा गया?
इस घटना में आलोक कुमार सिंह की चाकू से हत्या की गई।
क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी ओंकार शिंदे को गिरफ्तार किया है।
क्या इस मामले में अन्य आरोपी भी हैं?
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं?
हाँ, इस घटना ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले