10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटकर की बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटकर की बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सारांश

मुजफ्फरपुर में एक एटीएम के माध्यम से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक विशेष टीम का गठन किया गया है। क्या पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ पाएगी?

मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर में एटीएम चोरी की घटना हुई।
पुलिस ने जांच शुरू की है।
विशेष टीम का गठन किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।
चोरी गई राशि का आंकड़ा अभी ज्ञात नहीं है।

मुजफ्फरपुर, ८ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार रात एक एटीएम को अपना निशाना बनाया। इन बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना करजा थाना क्षेत्र के मड़वन में मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां अज्ञात चोरों ने एटीएम को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। आशंका है कि गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काटा गया और फिर उसे ले जाया गया।

रविवार सुबह जब स्थानीय निवासियों ने एटीएम के शटर और मशीन की स्थिति देखी, तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत करजा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम और फॉरेंसिक दस्ता घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहा है।

अपराधियों की गिरफ्तारी और घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस बीच, एटीएम से कितनी राशि की चोरी हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। बैंक कर्मियों द्वारा एटीएम में मौजूद नकदी का आधिकारिक मिलान किया जा रहा है। हालांकि, बैंक की ओर से चोरी गई राशि का कोई स्पष्ट आंकड़ा पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों के हाथ एक बड़ी रकम लगी है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।
क्या एटीएम से कितनी राशि चोरी हुई है?
फिलहाल, चोरी गई राशि का कोई स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
क्या चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा?
पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या इलाके में और भी एटीएम सुरक्षित हैं?
इस घटना के बाद, पुलिस अन्य एटीएम की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले