नमो भारत कनेक्ट ऐप: यात्रियों की नई पसंद, उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.5 लाख को पार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नमो भारत कनेक्ट ऐप: यात्रियों की नई पसंद, उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.5 लाख को पार

सारांश

गाजियाबाद, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नमो भारत कनेक्ट ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी सुविधाएं यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान कर रही हैं। इस ऐप के उपयोगकर्ताओं की संख्या अब 3.5 लाख से ज्यादा हो गई है, जो डिजिटल यात्रा की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।

मुख्य बातें

नमो भारत कनेक्ट ऐप की उपयोगकर्ता संख्या 3.5 लाख को पार कर गई है।
यात्री डिजिटल क्यूआर टिकट खरीदने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
इसमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग और महिला सुरक्षा सहायता जैसी सुविधाएँ हैं।
एकीकृत टिकटिंग सिस्टम के माध्यम से दिल्ली मेट्रो के लिए भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।
यह ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गाजियाबाद, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप तेजी से यात्रियों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। आधुनिक और डिजिटल सुविधाओं से युक्त यह ऐप यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करता है। इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा 3.5 लाख को पार कर चुका है।

फरवरी 2026 तक 3 लाख 61 हजार से अधिक यात्री इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से यात्री बिना टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगाए आसानी से डिजिटल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के जरिए 6 लाख 70 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2026 तक कुल 24 लाख 70 हजार से ज्यादा डिजिटल टिकट खरीदे जा चुके हैं।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यात्री तेजी से डिजिटल माध्यमों को अपना रहे हैं। इस ऐप में केवल टिकटिंग ही नहीं, बल्कि कई उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, खोया-पाया सुविधा, शिकायत निवारण प्रणाली, महिला सुरक्षा सहायता, हेल्पलाइन और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता शामिल हैं।

रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग फीचर यात्रियों को ट्रेन की वर्तमान स्थिति, अगले स्टेशन और अनुमानित आगमन समय की जानकारी देता है, जिससे वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं। वहीं, लाइव पार्किंग स्टेटस फीचर उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है, जो अपने निजी वाहनों से स्टेशन तक पहुंचते हैं। इसके जरिए वे पहले ही जान सकते हैं कि संबंधित स्टेशन पर पार्किंग उपलब्ध है या नहीं।

उदाहरण के तौर पर, गुलधर स्टेशन जाने वाले यात्री पहले से ही पार्किंग की स्थिति देखकर अपना निर्णय ले सकते हैं। ऐप में ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री अपने खोए हुए सामान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसे वापस पाने के लिए दावा कर सकते हैं। इसके अलावा ‘हेल्प एंड सपोर्ट’ फीचर के जरिए यात्री सीधे स्टाफ से संपर्क भी कर सकते हैं।

इस ऐप की एक और खासियत इसका एकीकृत टिकटिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से यात्री दिल्ली मेट्रो के लिए भी क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के जरिए 59 हजार से अधिक दिल्ली मेट्रो टिकट बुक किए गए हैं।

वहीं, दिल्ली मेट्रो के ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप के जरिए नमो भारत के लिए भी 32 हजार से अधिक टिकट खरीदे गए हैं। इस एकीकृत व्यवस्था के तहत फरवरी 2026 तक कुल 3 लाख 17 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही, एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच भी एकीकृत टिकटिंग सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब यात्री भारतीय रेल और नमो भारत दोनों की यात्रा की योजना एक ही प्लेटफॉर्म से बना सकते हैं।

ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी विकल्प के जरिए यात्री सीधे रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर, नमो भारत कनेक्ट ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो यात्रियों को स्मार्ट, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान कर रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यात्रियों की अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करता है। इसका एकीकृत टिकटिंग सिस्टम और अन्य सुविधाएं इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नमो भारत कनेक्ट ऐप का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस ऐप का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।
क्या इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करना आसान है?
हाँ, यात्री बिना कतार में खड़े हुए आसानी से डिजिटल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं।
इस ऐप में कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
इसमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, खोया-पाया सुविधा, और महिला सुरक्षा सहायता शामिल हैं।
क्या यात्री दिल्ली मेट्रो के लिए भी टिकट बुक कर सकते हैं?
हाँ, इस ऐप के माध्यम से यात्री दिल्ली मेट्रो के लिए भी क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं।
नमो भारत कनेक्ट ऐप का उपयोग करने के लिए क्या आवश्यक है?
इस ऐप का उपयोग करने के लिए सिर्फ एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस