क्या नंद नगरी फ्लाईओवर ने यमुनापार क्षेत्र में परिवर्तन लाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नंद नगरी फ्लाईओवर ने यमुनापार क्षेत्र में परिवर्तन लाया?

सारांश

दिल्ली में नंद नगरी से गगन सिनेमा तक बने नए फ्लाईओवर ने यमुनापार क्षेत्र के लाखों परिवारों के लिए यात्रा को आसान बना दिया है। अब हर दिन 15 मिनट का समय बचेगा, जिससे यातायात में सुधार होगा।

मुख्य बातें

नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन 180 करोड़ की लागत से हुआ।
इससे हर दिन 15 मिनट समय बचेगा।
फ्लाईओवर से यातायात में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने यह कार्य त्वरित किया।
भाजपा सरकार की गुड गवर्नेंस का उदाहरण।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। सेवा पखवाड़े के अवसर पर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुनापार क्षेत्र को एक नई सौगात दी है। उन्होंने नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन का फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर यमुनापार के लाखों परिवारों के जीवन को और भी सरल और सुविधाजनक बनाने का माध्यम है।

अब इस फ्लाईओवर के माध्यम से बिना किसी रुकावट के हर दिन लाखों वाहन चलेंगे और प्रत्येक वाहन चालक का 15 मिनट समय बचेगा। फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, एवं विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जो कार्य वर्षों से रुका हुआ था, हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही उस पर त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर दिया। आज नंद नगरी फ्लाईओवर 180 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होकर एक नया मील का पत्थर बन गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से लटका यह कार्य भाजपा सरकार ने केवल सात महीनों में पूरा करके दिखाया है। यही भाजपा सरकार की गति, संकल्प और गुड गवर्नेंस का स्पष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एक विकसित दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह फ्लाईओवर दिल्ली की गति, राहत और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक ठोस कदम है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज गगन सिनेमा फ्लाईओवर के उद्घाटन अवसर पर मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने का एक स्पष्ट उदाहरण है।"

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में काम नहीं हुआ था, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार थी। वे हमेशा यही आरोप लगाते थे कि प्रधानमंत्री या दिल्ली के उपराज्यपाल काम करने नहीं दे रहे हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यही फ्लाईओवर नहीं, बल्कि दिल्ली में 12 और फ्लाईओवर भी जल्द तैयार होंगे। लंबे समय से यह कार्य रुका हुआ था, लेकिन हमारी सरकार बनते ही इस फ्लाईओवर को तैयार किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस नए फ्लाईओवर का उद्घाटन दिल्ली सरकार की विकास नीति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह न केवल यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। सरकार का त्वरित कार्य इस बात का प्रमाण है कि जब इच्छाशक्ति हो, तो विकास संभव है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्लाईओवर का उद्घाटन कब हुआ?
फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 सितंबर को हुआ।
इस फ्लाईओवर की कुल लागत कितनी है?
फ्लाईओवर की कुल लागत 180 करोड़ रुपए है।
फ्लाईओवर से हर दिन कितना समय बचेगा?
इस फ्लाईओवर से हर वाहन चालक का 15 मिनट समय बचेगा।
इस उद्घाटन समारोह में कौन-कौन उपस्थित थे?
समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, और विधायक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित थे।
इस फ्लाईओवर का उद्देश्य क्या है?
इस फ्लाईओवर का उद्देश्य यमुनापार क्षेत्र के लाखों परिवारों के जीवन को सरल बनाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले