गोकुल सेतिया १८ मार्च को चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर करेंगे धरना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गोकुल सेतिया १८ मार्च को चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर करेंगे धरना

सारांश

हरियाणा कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया १८ मार्च को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। यह धरना राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और रद्द हुए वोटों को लेकर है। सेतिया ने पार्टी से विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।

मुख्य बातें

गोकुल सेतिया का धरना १८ मार्च को चंडीगढ़ में होगा।
धरने का कारण राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग है।
सेतिया ने विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।
राजनीति में विश्वास की कमी बढ़ रही है।
इस धरने से कांग्रेस पार्टी में असंतोष का संकेत मिलता है।

सिरसा, १७ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया बुधवार, १८ मार्च को चंडीगढ़ में अपने पार्टी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। यह प्रदर्शन राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और कांग्रेस विधायकों के रद्द हुए वोट को लेकर है। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से जानकारी साझा की है।

सेतिया ने बताया कि वह सुबह १० बजे सेक्टर-९ स्थित पार्टी कार्यालय के गेट पर धरना देंगे।

उन्होंने एक वीडियो में कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि उन विधायकों के नाम उजागर किए जाएं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान 'पार्टी को नुकसान पहुँचाने' का काम किया। उन्होंने कहा कि कई फेक न्यूज़ चल रही हैं, जिसमें उनका नाम भी शामिल है कि उनके वोट भी रद्द हुए हैं। ऐसे में पार्टी को नाम सार्वजनिक करना चाहिए।

सेतिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं, लेकिन इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में कुछ वोट एक निर्दलीय उम्मीदवार को गए और कुछ वोट रद्द हुए, लेकिन पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की कि जिन विधायकों के वोट रद्द हुए, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं ताकि भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति और सामाजिक रिश्ते दो अलग-अलग बातें हैं। किसी नेता से मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह अपनी पार्टी के खिलाफ जा सकते हैं। उनके अनुसार, “राजनीति अब ऐसी हो गई है कि शक की सुई हर किसी पर चल जाती है।”

अंत में उन्होंने कहा कि यदि किसी विधायक ने वास्तव में क्रॉस वोटिंग की है तो उसे पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोकुल सेतिया का धरना कब होगा?
गोकुल सेतिया का धरना १८ मार्च को चंडीगढ़ में होगा।
धरने का मुख्य मुद्दा क्या है?
धरने का मुख्य मुद्दा राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और रद्द हुए वोट हैं।
गोकुल सेतिया ने क्या मांग की है?
गोकुल सेतिया ने पार्टी से उन विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की।
क्या धरने में कोई राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा?
यह धरना कांग्रेस पार्टी में असंतोष को दर्शाता है, जो भविष्य में राजनीतिक प्रभाव डाल सकता है।
गोकुल सेतिया का राजनीतिक करियर कैसा है?
गोकुल सेतिया हरियाणा के एक प्रमुख कांग्रेस विधायक हैं और उनके राजनीतिक संबंध महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले