हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का बड़ा कदम, 5 विधायकों का निलंबन

Click to start listening
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का बड़ा कदम, 5 विधायकों का निलंबन

सारांश

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने पांच विधायकों को निलंबित किया है। यह कदम पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के चलते उठाया गया है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके।

Key Takeaways

  • कांग्रेस ने 5 विधायकों को निलंबित किया।
  • यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के कारण की गई।
  • पार्टी ने अनुशासन पर जोर दिया है।
  • राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती।

नई दिल्ली, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़, सढौरा, रतिया, पुनहाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमशः शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इसराइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के उपरांत की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित विधायकों ने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों और अधिकृत रुख के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी। ये सीटें भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध ने जीतीं। इन चुनावों के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस-वोटिंग की शिकायतें देखने को मिलीं।

भाजपा समर्थित इंडिपेंडेंट कैंडिडेट सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। ८८ विधायकों ने वोट डाला। इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे।

Point of View

बल्कि एक चेतावनी भी है कि पार्टी की एकता और सामूहिक निर्णयों का सम्मान होना चाहिए।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

कांग्रेस ने किन विधायकों को निलंबित किया?
कांग्रेस ने शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह को निलंबित किया है।
यह कार्रवाई क्यों की गई?
यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण की गई है।
क्या निलंबन का निर्णय किसी समिति की सिफारिश पर लिया गया?
हाँ, यह निर्णय प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की स्वीकृति पर आधारित है।
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का परिणाम क्या रहा?
हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती।
क्या क्रॉस वोटिंग की कोई शिकायतें आई थीं?
हाँ, चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस वोटिंग की शिकायतें देखने को मिलीं।
Nation Press