26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है, तापमान में गिरावट और धुंध से बढ़ी मुश्किलें?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है, तापमान में गिरावट और धुंध से बढ़ी मुश्किलें?

सारांश

एनसीआर में ठंड ने दस्तक दी है! नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट और घनी धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानें, मौसम विभाग ने क्या कहा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह क्या है।

मुख्य बातें

एनसीआर में तापमान में गिरावट आई है।
धुंध के कारण दृश्यता में कमी आएगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
बुजुर्गों और बच्चों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

नोएडा, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक नया मोड़ लिया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है और तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगामी दिनों में सुबह और देर रात के समय ठंड और बढ़ेगी, जबकि घनी धुंध से दृश्यता पर भी असर पड़ेगा। गुरुवार और शुक्रवार की तुलना में शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान में स्पष्ट गिरावट देखी जाएगी। कुछ दिन पहले तक दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक था, लेकिन अब यह घटकर 24-25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इसके अलावा, न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दिनों में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो ठंड में तेज इजाफे का संकेत देता है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 23 नवंबर से 27 नवंबर के बीच एनसीआर में धुंध के स्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

23 नवंबर को हल्की धुंध, जबकि 24, 25 और 27 नवंबर को मध्यम धुंध की संभावना जताई गई है। उच्च नमी और गिरते तापमान के कारण यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अभी ठंड की शुरुआत है और आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। ठंडी हवाओं और उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों से धुंध और ठंडी हवा के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है। इसके अलावा, वाहन चालकों को भी घने कोहरे के दौरान हेडलैंप और फॉग लाइट का उपयोग करने तथा गति नियंत्रण में रखने की सलाह दी गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। हमें सभी नागरिकों को सावधान रहने की सलाह देनी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एनसीआर में ठंड बढ़ रही है?
जी हां, एनसीआर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
धुंध से दृश्यता पर क्या असर पड़ेगा?
घनी धुंध से दृश्यता कम होगी, जिससे यात्रा में कठिनाइयाँ आ सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को बाहर जाने से परहेज करने की सलाह दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले