नेटफ्लिक्स इंडिया ने रिलीज किया 7 मिनट का मजेदार वीडियो 'देसी डैड्स'

Click to start listening
नेटफ्लिक्स इंडिया ने रिलीज किया 7 मिनट का मजेदार वीडियो 'देसी डैड्स'

सारांश

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'देसी डैड्स बीइंग वाइल्ड फॉर 7 मिनट स्ट्रेट' नामक वीडियो जारी किया है, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध पिता के किरदारों के मजेदार पल दर्शाए गए हैं। इस वीडियो में शामिल हैं अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अन्य। इसे देखना न भूलें!

Key Takeaways

  • वीडियो में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पिता के किरदार दिखाए गए हैं।
  • यह मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है।
  • अलग-अलग सितारों का योगदान इस वीडियो को खास बनाता है।

मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 7.09 मिनट का एक विशेष वीडियो 'देसी डैड्स बीइंग वाइल्ड फॉर 7 मिनट स्ट्रेट' प्रस्तुत किया, जिसमें बॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों में विभिन्न पिता के किरदार निभाने वाले सितारों के अनोखे क्लिप शामिल किए गए हैं।

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है, और डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "अगर तुम बुरे हो, तो मैं तुम्हारा पिता हूं... देखिए अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, परेश रावल, मनोज पाहवा और अन्य सितारों के सबसे मजेदार देसी पिता के पल। यह एक मजेदार संकलन है जो दर्शाता है कि पिता घर और कॉमेडी में कैसे राज कर सकते हैं।"

इस वीडियो में 'दंगल', 'मिली', 'सुखी', 'गुडबाय', 'लापता लेडीज', 'शहजादा', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसे फिल्मों में पिता के विभिन्न किरदारों के क्लिप को शामिल किया गया है, जिस पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

वीडियो में पिता और बच्चों के बीच के अनोखे बंधन और स्वभाव को दर्शाया गया है, जिसे फैंस ने काफी सराहा है। इस वीडियो की शुरुआत आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के दृश्य से होती है, जिसमें उनके अनुशासित पिता का रोल दिखाया गया है।

इसके बाद 'गुडबाय' का क्लिप आता है, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन के किरदार को गुस्साए पिता के रूप में दर्शाया गया है। फिर तीसरी फिल्म 'शहजादा' में परेश रावल के कंजूस पिता का किरदार दिखाया गया है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता का किरदार दर्शाया गया है।

चौथी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में बोनी कपूर के रोल को 'एक मैं हमेशा सही पिता' के रूप में दिखाया गया है। पांचवी फिल्म 'मिली' में मनोज पाहवा के किरदार को अति भावुक और नर्मदिल पिता के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

छठी फिल्म 'सुखी' में एक ऐसे पिता का किरदार दिखाया गया है जो अपने बच्चे की जरूरतों से अनजान रहता है। अंत में, 'लापता लेडीज' में एक समझदार पिता के रोल को दर्शाया गया है, जो अपने बेटे को सही समय पर सही सलाह देने में हमेशा तत्पर रहता है।

Point of View

बल्कि यह बॉलीवुड के पिता-पुत्र के रिश्तों को भी दर्शाता है। विभिन्न फिल्मों के माध्यम से, यह दिखाता है कि किस तरह से पिता अपने बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एक सकारात्मक संदेश है जो परिवार के मूल्य को बढ़ावा देता है।
NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

नेटफ्लिक्स का यह वीडियो कब रिलीज हुआ?
यह वीडियो 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।
इस वीडियो में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं?
इसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, परेश रावल और मनोज पाहवा शामिल हैं।
इस वीडियो की लंबाई कितनी है?
इस वीडियो की लंबाई 7.09 मिनट है।
क्या यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है?
यह वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ पिता-पुत्र के रिश्तों को भी उजागर करता है।
वीडियो में कौन सी फिल्में शामिल हैं?
वीडियो में 'दंगल', 'गुडबाय', 'तू झूठी मैं मक्कार', और 'सुखी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Nation Press