क्या अमेरिका में नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी गिरफ्तार हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका में नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी गिरफ्तार हुआ है?

सारांश

अमेरिका ने नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को गिरफ्तार किया, जो पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी है। जानिए इसके पीछे की कहानी और क्या होगी अगली कार्रवाई।

मुख्य बातें

नेहल मोदी की गिरफ्तारी अमेरिका में हुई है।
यह गिरफ्तारी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से जुड़ी है।
प्रत्यर्पण की कार्यवाही 17 जुलाई 2025 को होगी।
नीरव मोदी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है।
इस मामले में ईडी और सीबीआई सक्रिय रूप से शामिल हैं।

नई दिल्ली, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने नेहल मोदी की गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय अधिकारियों को दी है।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी 4 जुलाई 2025 को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा संयुक्त रूप से किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

अमेरिकी अभियोजन द्वारा दायर शिकायत में बताया गया है कि प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर चल रही है। इनमें से एक आरोप मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) का है, जो मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत आता है। इसके अलावा, आपराधिक साजिश का आरोप भी है, जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 120-बी और 201 के तहत है।

ईडी के अनुसार, नेहल मोदी देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मल्टी-बिलियन डॉलर के घोटाले में वांछित हैं। ईडी और सीबीआई की जांच में यह सामने आया है कि नेहल मोदी ने नीरव मोदी की ओर से अपराध की आय को छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शेल कंपनियों और विदेशी लेनदेन के जाल के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध धन को छिपाने और स्थानांतरित करने में मदद की, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन है।

प्रत्यर्पण कार्रवाई की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को होगी। नेहल मोदी इस सुनवाई में जमानत के लिए आवेदन कर सकता है, जबकि अमेरिकी अभियोजन ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि नीरव मोदी को 19 मार्च 2019 को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी भारत की अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यूके सरकार से अनुरोध करने के बाद हुई थी।

बता दें कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 6,498.20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में आरोपी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस मामले पर गहरी नजर रखनी चाहिए। यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रियाओं की गंभीरता का मामला है। देश के हित में, हमें ऐसे मामलों में सख्त और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेहल मोदी को कब गिरफ्तार किया गया?
नेहल मोदी को 4 जुलाई 2025 को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का कारण क्या है?
गिरफ्तारी का कारण मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश के आरोप हैं।
प्रत्यर्पण कार्रवाई कब होगी?
प्रत्यर्पण कार्रवाई की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को होगी।
नीरव मोदी को कब गिरफ्तार किया गया था?
नीरव मोदी को 19 मार्च 2019 को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
नीरव मोदी पर क्या आरोप हैं?
नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 6,498.20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 5 घंटे पहले
  3. 5 घंटे पहले
  4. 5 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 6 घंटे पहले
  8. 6 घंटे पहले