9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नितिन नवीन का दावा: असम में भाजपा की भारी जीत का संकेत दिखा रहा है जनसभा का उत्साह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नितिन नवीन का दावा: असम में भाजपा की भारी जीत का संकेत दिखा रहा है जनसभा का उत्साह

सारांश

असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक जनसभा में भाजपा-एनडीए की संभावित जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने असम के विकास को नई दिशा दी है।

मुख्य बातें

नितिन नवीन ने भाजपा-एनडीए की भारी जीत का दावा किया।
कांग्रेस के शासनकाल में असम में विकास का अभाव था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22 लाख गरीबों को घर दिए गए।
ओरुनोडोई योजना गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
असम में 126 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा।

श्रीभूमि, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। असम के श्रीभूमि में आयोजित एक जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भाजपा-एनडीए की विजय का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभा में आई भारी भीड़ यह दर्शाती है कि असम में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने के लिए जनता का पूरा समर्थन मिलने वाला है।

नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने असम के विकास और उसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इससे पहले, राज्य में अपराध का बोलबाला था। कांग्रेस के शासन में लोगों को रोटी के लिए भटकना पड़ता था, रोजगार के अवसर नहीं थे और न ही महिलाओं एवं राज्य की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित थी। इसी कारण असम की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और असम तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। सड़क, बिजली और रोजगार जैसे हर क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

बराक वैली का उल्लेख करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि एक समय यह क्षेत्र उपेक्षा और भेदभाव का शिकार था, लेकिन अब स्थिति में सुधार आ चुका है। उन्होंने बताया कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के माध्यम से इस क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और लोगों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं।

नितिन नवीन ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असम में 22 लाख गरीबों को पक्के घर दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में 15 लाख और मकानों का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा ओरुनोडोई (अरुणोदय) योजना के तहत लाभार्थियों को अब 3,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए घर निर्माण और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर काम कर रही है।

ज्ञात हो कि अरुणोदय योजना असम सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को सीधे वित्तीय सहायता देना है।

महिलाओं के सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

रोजगार के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लिया है। साथ ही नए उद्योग लगाने वालों को 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने पूर्व यूपीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस समय पक्की सड़कों का निर्माण नहीं किया गया, जबकि यह तर्क दिया जाता था कि सड़क बनने से विदेशी घुसपैठ बढ़ेगी। इसके विपरीत, केंद्र सरकार ने चीन सीमा तक पक्की सड़कें बनाई हैं, जिससे अब कोई भी देश भारत की भूमि पर नजर डालने की हिम्मत नहीं कर सकता।

असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भाजपा आगामी चुनावों में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नवीन ने असम में किस पार्टी की जीत का दावा किया?
नितिन नवीन ने भाजपा-एनडीए की जीत का दावा किया।
कांग्रेस के शासनकाल में असम में क्या समस्याएँ थीं?
कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को रोटी के लिए भटकना पड़ता था और रोजगार के अवसर नहीं थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असम में कितने गरीबों को घर दिए गए?
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असम में 22 लाख गरीबों को पक्के घर दिए गए।
ओरुनोडोई योजना का उद्देश्य क्या है?
ओरुनोडोई योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
असम में विधानसभा चुनाव कब होंगे?
असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले