29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा की केमिकल कंपनी में लगी आग ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा की केमिकल कंपनी में लगी आग ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचाई?

सारांश

नोएडा में एक केमिकल कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

मुख्य बातें

नोएडा में केमिकल कंपनी में आग दमकल विभाग ने 12 गाड़ियां भेजीं अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर उपाय कर रहे हैं

नोएडा, 27 जून (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित एक केमिकल कंपनी में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। यह आग शाम पेंट्स इंडस्ट्रीज नामक निजी कंपनी में लगी, जिसमें बड़ी मात्रा में केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

घटनास्थल से धुएं का घना गुबार आसमान में साफ तौर पर देखा जा सकता था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों को आग लगने की जगह से दूर किया है और आसपास बनी फैक्ट्री को भी खाली कराया गया है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनमें शुरुआती तौर पर 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। इसके साथ ही नोएडा पुलिस की टीमें और थाना फेज-1 का स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की कई कंपनियों और फैक्ट्रियों को तुरंत खाली कराया गया है। फायर ब्रिगेड लगातार आग को नियंत्रित करने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले फैक्ट्री के पीछे वाले हिस्से में लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई।

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के अंदर रखे गए केमिकल्स और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में समय लग सकता है।

दमकल विभाग की टीमें स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने तक ऑपरेशन जारी रखेंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब औद्योगिक सुरक्षा की बात आती है, तो हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस तरह की घटनाएं न केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में आग लगने का कारण क्या है?
अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
क्या इस हादसे में कोई जनहानि हुई है?
अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले