26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में कैब से अपहरण के प्रयास का आरोपी चालक गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में कैब से अपहरण के प्रयास का आरोपी चालक गिरफ्तार हुआ?

सारांश

नोएडा में एक युवती ने चलती कैब से कूदकर अपहरण के प्रयास से अपनी जान बचाई। इससे संबंधित आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना फेस-3 क्षेत्र का है, जिसमें पीड़िता ने साहसिकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य बातें

युवती ने साहस दिखाते हुए चलती कैब से कूदकर जान बचाई।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।
यह मामला महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को उजागर करता है।

नोएडा, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवती ने देर रात ऑफिस से घर लौटते समय अपहरण के प्रयास से बचने के लिए चलती कैब से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना फेस-3 क्षेत्र का है। पीड़िता नोएडा के सेक्टर-68 में स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर की रात लगभग 11:40 बजे युवती ने ऑफिस से घर जाने के लिए एक कैब बुक की थी। युवती का कहना है कि कैब चालक ने निर्धारित रूट को बदलकर उसे दूसरे रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया और सही रास्ते पर चलने का अनुरोध किया, तो चालक ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि कार की खिड़कियां खोलने और बाहर निकलने से भी रोक दिया।

इस स्थिति से युवती को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसी दौरान चालक ने उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास भी किया। जब कार की गति कुछ कम हुई, तो युवती ने साहस दिखाते हुए चलती कार से कूदने का निर्णय लिया। इस दौरान वह घायल हो गई, लेकिन उसकी जान बच गई।

घटना के बाद, पीड़िता के भाई ने थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और पीड़िता को भटकाया गया। हालांकि, बाद में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से आरोपी कैब चालक की पहचान की। थाना फेस-3 पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को वांछित अभियुक्त सौरभ कुमार, पुत्र मुकेश को सेक्टर-69 नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 24 वर्ष है और वह मूल रूप से ग्राम अमृत रबूपुर, थाना जसरथपुर, जिला एटा का निवासी है, जबकि वर्तमान में भंगेल, थाना फेस-2 क्षेत्र में रह रहा था।

आरोपी की शिक्षा आठवीं कक्षा तक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

—राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/पीएसके

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में युवती ने क्या किया?
युवती ने अपहरण के प्रयास से बचने के लिए चलती कैब से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने आरोपी को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपी को 17 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया।
आरोपी की उम्र क्या है?
आरोपी की उम्र 24 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले