एनपीएस ट्रस्ट भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव समेत 15 पदों के लिए आवेदन शुरू

Click to start listening
एनपीएस ट्रस्ट भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव समेत 15 पदों के लिए आवेदन शुरू

सारांश

एनपीएस ट्रस्ट में सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 15 पदों पर भर्ती का अवसर! आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हुई है। जानें कैसे करें आवेदन और क्या हैं आवश्यक योग्यताएँ।

Key Takeaways

  • एनपीएस ट्रस्ट में 15 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।
  • सैलरी 70,000 से 1,50,000 रुपए प्रति माह।
  • उम्र सीमा 23 से 40 वर्ष के बीच।
  • आवेदन ऑनलाइन करना होगा।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट (एनपीएस) में नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (एनपीएस) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव समेत कुल 15 विभिन्न पदों के लिए भर्ती संबंधी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनपीएस द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

एनपीएस ट्रस्ट ने जिन 15 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें शामिल हैं: एग्जीक्यूटिव (निकास एवं निकासी), एग्जीक्यूटिव (सोशल मीडिया एवं समन्वय), सीनियर एग्जीक्यूटिव (मार्केटिंग एवं संचार), सीनियर एग्जीक्यूटिव (आईटी एवं संचालन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (नेटवर्क एवं संचालन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (मानव संसाधन एवं प्रशासन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (लीगल), एनालिस्ट (पेंशन निधि प्रदर्शन निगरानी), एनालिस्ट (पेंशन निधियों/संरक्षकों का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (पेंशन निधियों और संरक्षकों का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (ट्रस्टी बैंक का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (पेंशन निधि प्रदर्शन निगरानी) और सीनियर एनालिस्ट (योजना लेखापरीक्षा एवं प्रबंधन निगरानी) के 1-1; और एग्जीक्यूटिव (शिकायतें) के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 60%25 अंकों के साथ होनी चाहिए, साथ ही CA (इंटर), MBA, PGDM, M.Com, लॉ, B.Tech, MCA, CFA, FRM में भी योग्य होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास पेंशन या वित्तीय क्षेत्र में संबंधित वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 1,50,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनपीएस ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन को नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दें।

Point of View

NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

एनपीएस ट्रस्ट में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
एनपीएस ट्रस्ट में कुल 15 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।
कौन से पदों पर आवेदन किया जा सकता है?
आवेदन सीनियर एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव और एनालिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनपीएस ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा क्या है?
उम्र सीमा 23 से 40 वर्ष के बीच है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के लिए छूट है।
Nation Press