31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नूंह में भव्य श्रद्धा के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नूंह में भव्य श्रद्धा के साथ निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा?

सारांश

नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन श्रद्धा और जोश के साथ हुआ। देशभर से आए साधु-संतों ने इस धार्मिक यात्रा में भाग लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस यात्रा ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

मुख्य बातें

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन श्रद्धा और जोश के साथ हुआ।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
संत-महात्माओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया।
यात्रा ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
100 से अधिक वालंटियर्स तैनात किए गए थे।

नूंह, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, उत्साह और प्रशासनिक चौकसी के साथ संपन्न हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने इस पवित्र अवसर पर मंदिरों में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों से संत-महात्मा नल्हड़ मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। यात्रा मार्ग पर लगभग 60 से अधिक स्थानों पर सभी धर्मों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पहली बार 100 से अधिक वालंटियर्स तैनात किए गए।

मीणा ने कहा कि सभी प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हाल ही में तावडू में मजार को लेकर हुई एक घटना पर उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक स्तर से दी जा रही आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के संयोजक नाथूराम गुर्जर ने कहा कि इस बार यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में निकाली गई, जिससे समाज में सद्भावना का संदेश गया।

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल, किरा गौशाला के संयोजक योगेश शर्मा हिलालपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और पूर्व मंत्री संजय सिंह ने भी यात्रा में भाग लिया और प्रशासनिक इंतजामों की सराहना की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में एकता और सहयोग का भी संदेश देती है। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की सहभागिता ने इसे सफल बनाया। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना और सौहार्द बढ़ता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जलाभिषेक यात्रा में कितने श्रद्धालुओं ने भाग लिया?
इस वर्ष यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया, हालांकि सही संख्या उपलब्ध नहीं है।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कैसे थी?
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल और तकनीकी निगरानी जैसे ड्रोन का उपयोग किया।
क्या इस यात्रा में कोई विवाद हुआ?
हाल ही में तावडू में एक घटना हुई थी, लेकिन यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले