नूंह में जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई, 50 लाख की नकली सिगरेट से लदा ट्रक पकड़ा गया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नूंह में जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई, 50 लाख की नकली सिगरेट से लदा ट्रक पकड़ा गया

सारांश

हरियाणा के नूंह जिले में जीएसटी विभाग ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत 50 लाख की नकली सिगरेट से भरे ट्रक को जब्त किया। ट्रक से बरामद हुई 86,000 सिगरेट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्य बातें

नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
बरामद माल की कीमत ५० लाख रुपए है।
गोल्ड फ्लेक ब्रांड की सिगरेट शामिल हैं।
बिना वैध दस्तावेज के माल की जब्ती की गई।
कंपनी ने जब्त सिगरेट को नकली बताया।

नूंह, २४ फ़रवरी (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के नूंह ज़िले के बिछोर थाना क्षेत्र में जीएसटी विभाग की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से लगभग ८६,००० सिगरेट स्टिक बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ५० लाख रुपए बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ६ फ़रवरी को पुलिस चेक पोस्ट बिछोर के पास एक ट्रक को आबकारी विभाग नूंह मेवात द्वारा रोका गया। जांच में ट्रक में गोल्ड फ्लेक ब्रांड की सिगरेट की बड़ी खेप मिली। पैकेटों में लगभग ८६,००० सिगरेट थीं। प्रारंभिक जांच में यह खेप बिना किसी वैध बिल, ई-वे बिल या परिवहन दस्तावेज के पाई गई, जिससे माल की वैधता पर सवाल उठने लगे। इस पर संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया।

कंपनी के प्रतिनिधि प्रियोजीत चटर्जी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि जब्त सिगरेट उनके द्वारा निर्मित नहीं हैं और ये प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत होती हैं। उन्होंने लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया।

कंपनी के अनुसार, गोल्ड फ्लेक उनका पंजीकृत ट्रेडमार्क है और नकली उत्पाद का निर्माण, भंडारण और वितरण एक कानूनी अपराध है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन कथित रूप से अरुणाचलेस्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी से संबंधित है, जिसका मुख्यालय आंध्र प्रदेश के गुंटूर में है और एक जोनल कार्यालय विजयवाड़ा में स्थित है।

हालांकि, पुलिस द्वारा इस मामले की पुष्टि की जा रही है। बिछोर थाना पुलिस ने भारतीय न्यायसंहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सिगरेट और अन्य तंबाकू वस्तुओं के अधिनियम, ट्रेडमार्क अधिनियम, और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बिछोर थाने के सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी विभाग की थी, जिन्होंने संबंधित कंपनी को सूचना दी थी। अब कंपनी की ओर से शिकायत आई है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरामद माल की कीमत लगभग ५० लाख रुपए आंकी गई है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि सिगरेट की उत्पत्ति, इसमें शामिल लोग, और ट्रक चालक की जानकारी के लिए जांच की जा रही है। इस मामले में जल्दी कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि प्रशासन की सख्ती को भी दर्शाता है। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि व्यापक स्तर पर अवैध व्यापार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी विभाग ने ट्रक को क्यों पकड़ा?
जीएसटी विभाग ने ट्रक को नकली सिगरेट के कारण पकड़ा, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के थी।
बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत क्या है?
बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।
कंपनी ने सिगरेट के बारे में क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि जब्त सिगरेट उनके द्वारा निर्मित नहीं है और ये नकली प्रतीत होती हैं।
इस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है?
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ट्रक किस कंपनी से संबंधित है?
ट्रक कथित रूप से अरुणाचलेस्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी से संबंधित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले