क्या पलक मुच्छल की वजह से धड़क रहे 3,966 दिल, सिंगर ने कहा, 'मेरा मकसद जिंदगी बचाना'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पलक मुच्छल की वजह से धड़क रहे 3,966 दिल, सिंगर ने कहा, 'मेरा मकसद जिंदगी बचाना'?

सारांश

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल ने 3,966 बच्चों की जिंदगी बचाने का अभियान चलाया है। उनके नेक कार्य के पीछे का मकसद है प्यार और मुस्कान फैलाना। जानिए कैसे वे अपनी मीठी आवाज से लोगों का दिल जीतते हुए समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्य बातें

पलक मुच्छल का चैरिटेबल फाउंडेशन बच्चों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने 3,966 बच्चों का मुफ्त इलाज किया है।
पलक का मिशन केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जिंदगी बचाना है।
उनकी मदद में सलमान खान का योगदान भी महत्वपूर्ण है।
पलक की मीठी आवाज और समाज सेवा एक प्रेरणा है।

मुंबई, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल अपनी मीठी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी अद्भुत कार्य कर रही हैं।

सिंगर हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज कराती हैं। बच्चों की संख्या अब 3,966 हो गई है। सर्जरी की बढ़ती संख्या पर सिंगर ने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

पलक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "भारत सरकार द्वारा 'नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड' मिलना, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होना, या सीबीएसई और महाराष्ट्र बोर्ड की किताबों में मेरा एक चैप्टर शामिल किया जाना, ये सब मेरे लिए गर्व की बात है।"

उन्हें आगे जोड़ते हुए कहा कि हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम शामिल होने के बाद उन्होंने बहुत कुछ देखा और सुना। "लोगों की जान बचाना मेरा मिशन किसी 'रिकॉर्ड' में नहीं आता और न ही मैंने सर्जरी के लिए किसी किताब में नाम लिखवाया है। मेरा असली मकसद है जिंदगी बचाना, मुस्कान लाना और प्यार फैलाना। ये सब मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अब धड़कते दिलों की संख्या 3,966 हो गई है और ये प्यार, सपोर्ट और खुशी ही मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।

जानकारी के लिए बता दें कि पलक अपने भाई पलाश के साथ मिलकर 'पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन' चला रही हैं। इस फाउंडेशन के तहत दिल की बीमारी से पीड़ित गरीब बच्चों का इलाज किया जाता है। पलक के लाइव शो से जो भी धनराशि प्राप्त होती है, वह बच्चों की सर्जरी में लगाई जाती है।

पलक के पति और सिंगर मिथुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पलक अपने लाइव शोज के सभी पैसे बच्चों की सर्जरी में लगा देती हैं, और यदि पैसे की कमी होती है तो अपने व्यक्तिगत खाते का भी उपयोग करती हैं। बच्चों की दिल की सर्जरी में सिंगर का सहयोग सलमान खान भी करते हैं। पलक ने बताया था कि कई मौकों पर अभिनेता सलमान खान ने उनकी मदद की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

पलक मुच्छल का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। वे न केवल बॉलीवुड में एक लोकप्रिय सिंगर हैं, बल्कि उन्होंने समाज सेवा में भी अपनी एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। यह कार्य न केवल बच्चों के लिए एक नई उम्मीद है, बल्कि समाज में भी प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पलक मुच्छल क्या करती हैं?
पलक मुच्छल हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज कराती हैं।
पलक के द्वारा कितने बच्चों का इलाज किया गया है?
पलक मुच्छल ने अब तक 3,966 बच्चों का इलाज किया है।
पलक का चैरिटेबल फाउंडेशन क्या है?
पलक का चैरिटेबल फाउंडेशन 'पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन' है, जो गरीब बच्चों का इलाज करती है।
सलमान खान का पलक मुच्छल के काम में क्या योगदान है?
सलमान खान कई मौकों पर पलक मुच्छल की मदद कर चुके हैं, खासकर बच्चों की दिल की सर्जरी में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले