8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पश्चिमी रेलवे द्वारा टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पश्चिमी रेलवे द्वारा टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

सारांश

अहमदाबाद में टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके लिए पश्चिमी रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगी। जानिए कैसे ये ट्रेनें क्रिकेट फैंस को मदद करेंगी।

मुख्य बातें

पश्चिमी रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होगा।
बुकिंग शुरू हो चुकी है।
भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया।

मुंबई, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में प्रशंसक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। क्रिकेट फैंस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी रेलवे विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाएगी।

पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि कुछ ट्रेनों का संचालन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि इन ट्रेनों के संचालन से क्रिकेट प्रेमियों को काफी सहायता मिलेगी।"

विनीत अभिषेक ने बताया कि पश्चिमी रेलवे अपने क्रिकेट फैंस के लिए विशेष गाड़ियों का कार्यक्रम बना रहा है। ये ट्रेनें आज से मुंबई और अहमदाबाद के बीच संचालित होंगी। मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस होते हुए यह ट्रेन अहमदाबाद तक जाएगी। क्रिकेट प्रेमी इस ट्रेन का उपयोग कर अहमदाबाद जाकर टी-20 विश्व कप का आनंद ले सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज रात 11:34 बजे रवाना होगी। यह एक सुपरफास्ट ट्रेन है। वापसी में, यह ट्रेन रविवार-सोमवार की रात 3 बजे चलेगी। रविवार को मुंबई से सुबह 6:20 बजे एक विशेष ट्रेन रवाना होगी, जो 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

इन चार ट्रेनों में फर्स्ट एसी और एसी-3 कोच उपलब्ध हैं। बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही, पुणे से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में स्थान बनाया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

भारत की फाइनल में जीत के लिए देशभर में दुआओं का दौर शुरू हो चुका है और क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत की टीम न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी मजबूत है। हालांकि, टी-20 क्रिकेट में एक ही खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकता है। फैंस मानते हैं कि जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसका सिर ट्रॉफी का ताज सजेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि पश्चिमी रेलवे ने फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि मैच के प्रति उत्साह को भी बढ़ाएगा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पश्चिमी रेलवे की विशेष ट्रेनें कब चलेंगी?
मुंबई से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेनें आज रात 11:34 बजे और रविवार को सुबह 6:20 बजे चलेंगी।
क्या बुकिंग शुरू हो चुकी है?
हाँ, इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
भारत ने फाइनल में कैसे जगह बनाई?
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
न्यूजीलैंड ने फाइनल में कैसे एंट्री की?
न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
ट्रेन में कौन-कौन से कोच उपलब्ध हैं?
इन विशेष ट्रेनों में फर्स्ट एसी और एसी-3 कोच उपलब्ध हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले