26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया? कार्यसमिति की बैठक शुरू, राहुल गांधी भी पहुंचे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया? कार्यसमिति की बैठक शुरू, राहुल गांधी भी पहुंचे

सारांश

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक में राहुल गांधी समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में चुनावी रणनीतियों और 'वोट चोरी' जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक।
झंडोतोलन का आयोजन, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए।
'वोट चोरी' का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बिहार की राजनीति में बदलाव की संभावना।
कांग्रेस का एकजुटता के साथ चुनावी सामना।

पटना, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में, बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

बैठक में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे हैं। उनकी मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया और उसके बाद कार्यसमिति की बैठक का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।

इस बैठक में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता जैसे सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, जीतू पटवारी, और मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल हुए हैं।

पटना के बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में हो रही इस बैठक में बिहार और देश के मुद्दों के साथ-साथ इस साल के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर भी चर्चा की जा रही है।

ऐसा अनुमान है कि इस बैठक में 'वोट चोरी' एक प्रमुख मुद्दा बनेगा, जिस पर आगे की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।

बिहार कांग्रेस के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और इसको लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी सदाकत आश्रम पहुंचे हैं।

बैठक में मौजूद हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव होने वाला है और यहां चुनावी रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।

कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि बिहार देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राज्य है। लंबे समय के बाद ऐतिहासिक धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। आने वाले समय में न केवल कांग्रेस पार्टी की, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा भी इस बैठक में तय होगी।

उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर चर्चा होगी। निश्चित रूप से बिहार में चुनाव है और यह मुख्य मुद्दा रहेगा। कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव में उतर रही है, क्योंकि बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। पिछले कई वर्षों से जो स्थिति है, उससे जनता त्रस्त है और बदलाव की इच्छा रखती है। उनका विश्वास है कि महागठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री उम्मीदवार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चुनाव की घोषणा होने दीजिए, सब कुछ तय हो जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक धरती है और यह एक बदलाव का संकेत है। बिहार की क्रांतिकारी धरती से पूरे देश में 'वोट चोरी' का संदेश गया है। राहुल गांधी ने यहीं से इसकी शुरुआत की है। भारत के युवा, किसान, गरीब और हर नागरिक इस संदेश को दे रहा है कि भविष्य का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल कांग्रेस, बल्कि बिहार की राजनीति को प्रभावित कर सकती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कौन-कौन से नेता शामिल हुए?
बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, जीतू पटवारी और मुकेश अग्निहोत्री जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए।
इस बैठक में चर्चा के मुख्य मुद्दे क्या होंगे?
बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीतियों और 'वोट चोरी' जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले