17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पिंगली वेंकैया की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पिंगली वेंकैया की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि?

सारांश

भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जनक पिंगली वेंकैया की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर तिरंगे को एकता और गौरव का प्रतीक बताया गया। जानिए नेताओं ने क्या कहा।

मुख्य बातें

पिंगली वेंकैया का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण था।
तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
नेताओं ने पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के निर्माता पिंगली वेंकैया की जयंती पर शनिवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए तिरंगे को भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बताया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "भारत के जन-गण-मन की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के रचनाकार पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! तिरंगे के तीनों रंगों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के 140 करोड़ देशवासियों को एक सूत्र में पिरोया है। आपकी कृति एवं कल्पना के सम्मुख हम सभी सदैव वंदन-अभिनंदन करते रहेंगे।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके द्वारा रचित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत के गौरव, अखंडता एवं शक्ति का परिचायक है। राष्ट्र सेवा को समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "भारत की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के निर्माता पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महायज्ञ में उनके अद्वितीय योगदान और तिरंगे के रूप में उनकी अनुपम कृति के लिए राष्ट्र सदैव उन्हें कृतज्ञता के साथ याद करता रहेगा।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, "भारत की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के रचनाकार, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं! राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली अपनी अनुपम कृति के माध्यम से आप सदैव देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे। जय हिंद!"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के निर्माता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात शिक्षाविद परम श्रद्धेय पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। आपके द्वारा रचित राष्ट्रीय ध्वज हम सबको सदैव एकता, अखंडता और सौहार्द के सूत्र में पिरोकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के प्रारूपकार श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन कर उन्होंने करोड़ों भारतवासियों को राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत किया। वेंकैया जी की दूरदर्शिता और देशभक्ति प्रेरणादायक है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पिंगली वेंकैया कौन थे?
पिंगली वेंकैया भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रचयिता थे।
कब पिंगली वेंकैया की जयंती मनाई जाती है?
उनकी जयंती 2 अगस्त को मनाई जाती है।
तिरंगा क्या दर्शाता है?
तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 3 सप्ताह पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 साल पहले