प्रधानमंत्री मोदी का अहम गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

Click to start listening
प्रधानमंत्री मोदी का अहम गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

सारांश

31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 19,800 करोड़ रुपए के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। यह यात्रा गुजरात के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Key Takeaways

  • प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 31 मार्च को होगा।
  • कुल 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • ऊर्जा, सड़क एवं रेलवे मंत्रालयों के कार्य शामिल।
  • खावड़ा में विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क।
  • गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का भी लोकार्पण।

गांधीनगर, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात की यात्रा पर आने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान, वे वाव-थराद से भारत सरकार तथा गुजरात सरकार के कुल 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों में भारत सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा रेलवे मंत्रालयों के अंतर्गत 10,921 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं, जबकि गुजरात सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जलापूर्ति, सड़क एवं भवन, जीआईडीसी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यटन तथा आदिजाति विकास विभागों के 8,886 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि कच्छ जिले के खावड़ा में विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) पार्क निर्माणाधीन है। 31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी खावड़ा के आरई पार्क के लिए ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 3,645 करोड़ रुपए की लागत के तीन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स राष्ट्रीय ग्रिड के साथ हजारों मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का प्रभावी जुड़ाव सुनिश्चित करेंगे, जिससे हरित ऊर्जा और ऊर्जा सुरक्षा में मजबूती आएगी।

इसके अलावा, भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत इडर-बारडोली बाईपास फोर लेन रोड (705 करोड़ रुपए) और धोळावीरा-मौवाणा-वोवा-सांतलपुर सेक्शन (575 करोड़ रुपए) का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही अहमदाबाद-धोलेरा पैकेज 1 (1,298 करोड़ रुपए), पैकेज 2 (1,415 करोड़ रुपए), पैकेज 3 (1,034 करोड़ रुपए) और पैकेज 4 (1,358 करोड़ रुपए) का लोकार्पण भी किया जाएगा।

भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत 891 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण होगा, जिसमें हिंमतनगर-खेडब्रह्मा ब्रॉडगेज लाइन, गांधीधाम-आदिपुर के बीच क्वाड्रपलिंग और राजकोट-कालानुस डबलिंग परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार, खेडब्रह्मा-हिंतमनगर-असारवा ट्रेन को खेडब्रह्मा से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत 8,886 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। इनमें शहरी विकास विभाग के अंतर्गत 5,295.5 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का विशेष रूप से लोकार्पण किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स में अहमदाबाद और गांधीनगर के विकास कार्य शामिल हैं, जैसे खारीकट कैनाल विकास, अहमदाबाद महानगर पालिका की बीआरटीएस एवं एएमटीएस बस सर्विस का मॉडर्नाइजेशन, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवासीय घरों का निर्माण।

गांधीनगर में ईडब्ल्यूएस के लिए आवासीय घरों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग से अडालज टीएसपीएस तक खुले खुदाई कार्य और पेथापुर में 15 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। शहरी विकास विभाग के अलावा, अन्य विभागों के कई विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गुजरात के 34 जिलों में 38,949 आवासों के गृह प्रवेश कराएंगे, जिससे ग्रामीण नागरिकों का घर का सपना साकार होगा।

Point of View

NationPress
31/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में कितने विकास कार्यों का लोकार्पण किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में कुल 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कौन से मंत्रालयों के कार्यों का लोकार्पण किया गया?
ऊर्जा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और रेलवे मंत्रालयों के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
खावड़ा में कौन सा प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है?
खावड़ा में विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क निर्माणाधीन है।
गुजरात सरकार के कौन से विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा?
शहरी विकास, जल संसाधन, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, पर्यटन और आदिजाति विकास विभागों के कार्यों का लोकार्पण होगा।
पीएम आवास योजना के तहत कितने आवासों का गृह प्रवेश होगा?
पीएम आवास योजना के तहत गुजरात के 34 जिलों में 38,949 आवासों का गृह प्रवेश होगा।
Nation Press