18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजद-कांग्रेस के मंच पर पीएम मोदी की 'मां' का अपमान किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजद-कांग्रेस के मंच पर पीएम मोदी की 'मां' का अपमान किया गया?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कांग्रेस-राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपनी मां के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि यह न केवल उनके लिए, बल्कि सभी माताओं और बहनों के लिए अपमान है। जानें उनके विचार और संदेश।

मुख्य बातें

बिहार राज्य जीविका निधि का उद्घाटन किया गया।
पीएम मोदी ने मां के सम्मान की बात की।
राजद-कांग्रेस पर अपमान का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जो घटित हुआ, उसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। 'मां का अपमान' बेहद दुखदायी था।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपनी मां का उल्लेख करते हुए कहा, "मेरी 'मां' का कांग्रेस-राजद के मंच से अपमान किया गया। यह सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, बल्कि हर मां का अपमान है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सरकार के लिए मां की गरिमा, उसका सम्मान और उसका स्वाभिमान प्राथमिकता है। संस्कारवान बिहार में हाल ही में जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना नहीं की थी। राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि बिहार की हर मां, बहन और बेटी के लिए अपमान है। आप सभी ने यह देखकर कितना बुरा महसूस किया होगा, यह मैं जानता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं भी एक बेटा हूं, और इतने सारे माताओं-बहनों को देखकर मैं अपना दुख साझा कर रहा हूं। मैं 55 वर्षों से समाज और देश की सेवा में लगा हूं। मेरी मां ने मुझे मां भारती की सेवा करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन मुझे दुख है कि जिन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, उन्हें अपमानित किया गया।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "आप सब जानते हैं कि मेरी मां का शरीर अब इस दुनिया में नहीं है। वे हाल ही में 100 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चली गईं। उनकी राजनीति से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें राजद-कांग्रेस के मंच से अपमानित किया गया। यह बहुत दुखद और कष्टदायी है।"

उन्होंने कहा, "एक बेटे की पीड़ा शाही खानदान वाले नहीं समझ सकते। मेरी मां ने मुझे बहुत गरीबी में पाला है। मां का स्थान देवी से ऊँचा है और उन्हें अपमानित किया गया।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत अनुभव है, बल्कि यह भारतीय राजनीति में मातृत्व और सम्मान के महत्वपूर्ण मुद्दों को भी दर्शाती है। राजनीतिक दलों के लिए यह समझना आवश्यक है कि मां का सम्मान हर समाज में सर्वोपरि है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने किस कार्यक्रम में अपनी मां का जिक्र किया?
पीएम मोदी ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' के उद्घाटन कार्यक्रम में अपनी मां का जिक्र किया।
क्यों पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर हमला बोला?
उन्होंने राजद-कांग्रेस के मंच पर अपनी मां का अपमान होने की बात को लेकर तीखा हमला बोला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले