16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएमएवाई ने डोडा के गरीब परिवारों को नया आशियाना दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएमएवाई ने डोडा के गरीब परिवारों को नया आशियाना दिया?

सारांश

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पीएमएवाई योजना ने गरीब परिवारों को अपने सपनों का घर दिया है। बेघर लोगों को न केवल आवास मिल रहा है, बल्कि आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। जानिए इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की कहानी।

मुख्य बातें

पीएमएवाई योजना ने हजारों गरीब परिवारों को नया आशियाना दिया है।
लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
जनता को इस योजना से काफी उम्मीदें हैं।
भद्रवाह में विकास की नई उम्मीद जगी है।
सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में सुधार ला रही हैं।

डोडा, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों गरीब परिवारों के सपनों को साकार किया है। इस योजना के अंतर्गत बेघर लोगों को न केवल अपना घर मिल रहा है, बल्कि सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

भद्रवाह ब्लॉक की द्रुड्डू पंचायत के लोग इस योजना से बेहद प्रसन्न हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं। कई लाभार्थियों ने बताया कि पहले उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं था, लेकिन अब वे अपने नए घरों में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की लाभार्थी रेनू देवी ने कहा कि पहले हम अपने सास-ससुर के घर में रहते थे। वहां रहने में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हम लोग एक ही कमरे में रहने के लिए मजबूर थे। हम पीएम मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें घर बनाने के लिए सहायता दी। यह योजना हम जैसे लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम खुशी से जीवन यापन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जितने भी गरीब लोग हैं, उनकी मदद इसी तरह की जाए।

वहीं पीएमएवाई की एक और महिला लाभार्थी पूनम देवी ने कहा कि इस योजना के तहत हम लोगों ने घर बनाने का सपना पूरा किया। यह योजना गरीबों के लिए एक वरदान है। पहले हम टूटे हुए कमरे में रहते थे, लेकिन इस योजना से हमने अपना घर बनाया। आज हम राहत की सांस ले रहे हैं। इस योजना के लिए हम पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।

द्रुड्डू पंचायत के पूर्व सरपंच अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पीएमएवाई के तहत भद्रवाह में 40 मकान बने हैं। जिन लोगों को मकान मिला है, वे बहुत खुश हैं। पहले उनके पास मकान न होने के कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। हमारी पंचायत को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। पंचायत में पहले से ही विकास के कई काम हुए हैं। लोग अब अपने घरों में खुशहाल हैं और गांव में विकास की नई उम्मीद जगी है। जिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें जल्द ही इस योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि, आज के महंगाई के दौर में इस योजना की रकम काफी कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए। लोग बहुत खुश हैं और जनता को केंद्र सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। सरकार की यह योजना गरीबों के लिए किसी क्रांति से कम नहीं है।

वहीं भद्रवाह के खंड विकास अधिकारी यासिर वानी ने कहा कि भद्रवाह में तीस पंचायतें हैं। इनमें से 6 पंचायत में लोगों को मकान मिल चुके हैं। वहीं 24 पंचायत में बाकी लोगों को मकान दिया जा रहा है। हम पहले सर्वे करते हैं और उसके बाद इस योजना के लाभार्थियों को मकान देने का काम करते हैं। हमने मकान देने का जो लक्ष्य तय किया था, उसे पूरा करने का काम किया है। जिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही इसका लाभ मिलेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पीएमएवाई योजना ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डोडा जैसे क्षेत्रों में इस योजना की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सरकार की नीतियां सही दिशा में जा रही हैं। गरीबों के लिए यह योजना एक नई उम्मीद लेकर आई है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएमएवाई योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएमएवाई योजना का उद्देश्य गरीबों को आवास उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ वे लोग उठा सकते हैं जो बेघर हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
क्या योजना के तहत सभी पंचायतों में घर मिलेंगे?
जी हां, योजना के तहत सभी पंचायतों में घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले