16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएमजेजेबीवाई गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है? दमोह में परिवार को मिला आर्थिक सहारा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएमजेजेबीवाई गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है? दमोह में परिवार को मिला आर्थिक सहारा

सारांश

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) ने गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। दमोह में एक परिवार को इससे 2 लाख रुपए का लाभ मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। यह योजना कमजोर वर्ग के लिए राहत का माध्यम बन गई है।

मुख्य बातें

पीएमजेजेबीवाई गरीबों के लिए आर्थिक सहारा है।
कम प्रीमियम में 2 लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध है।
सरल पंजीकरण प्रक्रिया से लोगों को लाभ मिल रहा है।
इस योजना से कई परिवारों को राहत मिली है।
ग्रामीण इलाकों में इसकी पहुंच बढ़ी है।

दमोह, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। बेहद कम प्रीमियम में 2 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कवर देने वाली यह योजना विशेष रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान कर रही है। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भी कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पिडराई गांव की निवासी वर्षा चक्रवर्ती की 31 मई 2025 को जबलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वर्षा के पति बेड़ी चक्रवर्ती ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि उनकी पत्नी का खाता तेंदूखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में था और केवल दो वर्षों तक ही उनके खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रीमियम कटा था। इसी दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि पत्नी के इलाज में उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी थी और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कुछ महीनों बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी इस बीमा योजना से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। करीब नौ महीने के भीतर उन्हें 2 लाख रुपए की बीमा राशि प्राप्त हो गई, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

तेंदूखेड़ा स्थित बैंक शाखा के प्रबंधक निशांत चौरसिया ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि उनकी शाखा से इस योजना के अंतर्गत दो लोगों को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करती है और आमजन के जीवन में भरोसे की नई रोशनी जगा रही है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को सस्ती और सरल जीवन बीमा सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बैंक खाताधारक मात्र 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम देकर 2 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कवर प्राप्त कर सकता है। सरल पंजीकरण और ऑटो-डेबिट सुविधा ने इसे ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बेहद सुगम बना दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे न केवल परिवारों को संजीवनी मिली है, बल्कि यह सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सफलता का प्रमाण भी है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएमजेजेबीवाई क्या है?
यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को कम प्रीमियम में जीवन बीमा कवर प्रदान करती है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के बैंक खाताधारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
क्या इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कठिन है?
नहीं, इस योजना में सरल पंजीकरण और ऑटो-डेबिट सुविधा उपलब्ध है।
क्या यह योजना सभी बैंकों में लागू है?
यह योजना सभी बैंकों में लागू नहीं है, इसे विशेष रूप से उन बैंकों में उपलब्ध कराया जाता है जो इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले