श्राबंती चटर्जी का वोट के बाद बयान: 'जनता तय करेगी अगली सरकार', बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार, 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी रहा। कोलकाता के बेहाला पश्चिम स्थित बूथ नंबर 15 पर मशहूर अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और कहा कि अगली सरकार का फैसला जनता करेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक करीब 61 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका था।
श्राबंती चटर्जी ने परिवार संग डाला वोट
अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी अपने माता-पिता और बहन के साथ बेहाला पश्चिम के मतदान केंद्र पर पहुँचीं। मतदान के बाद राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा,