28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम आवास योजना ने कालीचरण की जिंदगी को बदल दिया? सीएम साय ने जताया आभार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम आवास योजना ने कालीचरण की जिंदगी को बदल दिया? सीएम साय ने जताया आभार

सारांश

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी कालीचरण की कहानी ने हमें यह दिखाया है कि यह योजना कैसे लोगों की जिंदगी को बदल सकती है। सीएम साय के हाथों कालीचरण को मिला नया घर उनके जीवन में खुशहाली लेकर आया है। जानें इस योजना का महत्व और कालीचरण की भावनाएं।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों को पक्का घर दिया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कालीचरण के घर का दौरा किया।
लाभार्थी ने योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।
परिवार की खुशी स्पष्ट थी जब उन्हें नया घर मिला।
सरकार का सपना है कि हर गरीब को पक्का आवास मिले।

सूरजपुर, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों के घरों का सपना साकार हुआ है। इस योजना ने लाभार्थी कालीचरण के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने अपने नए पक्के घर के लिए सीएम विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के पक्के आशियाने का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं सूरजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अचानक घर पहुँचने से लाभार्थी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खुशी जताई और सरकार की इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय दौरे पर सूरजपुर जिले में थे। इसी दौरान उन्होंने मानपुर निवासी कालीचरण के आवास का निरीक्षण किया, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री ने घर की गुणवत्ता और बनावट की सराहना करते हुए कहा कि कालीचरण का मकान देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने परिवार से बातचीत भी की। इस दौरान कालीचरण की बेटी मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का सपना है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले और आज इसे साकार होते देखना सुखद अनुभव है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कालीचरण के परिजनों ने कहा कि पहले उनका घर कच्चा और खपड़े का था, जिसमें बारिश के दौरान पानी टपकता था और काफी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान मिलने से जीवन आसान और सुरक्षित हो गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय और सरकार का धन्यवाद किया।

कालीचरण की बेटी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। सीएम विष्णु देव साय की वजह से ही आज उन्हें पक्का मकान मिल पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कालीचरण ने कहा कि पहले उनका घर झोपड़ीनुमा था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब उन्हें पक्का मकान मिला है। यह योजना उनके अपने घर के सपने को पूरा करने वाली साबित हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया।

इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कच्चे मकान की जगह अब सुरक्षित और पक्का आवास है और आंगन में खुशियां खुलकर मुस्कुरा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी कालीचरण के निवास पर पहुँचकर उनके परिवार से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। पक्का घर मिलने की खुशी परिवार के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी।

उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 17 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारा दृढ़ संकल्प है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक नई उम्मीद और सुरक्षा का एहसास भी कराता है। सरकार की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
यह योजना गरीब परिवारों को पक्का आवास प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई है।
इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
लाभार्थियों को आवेदन करना होगा और उनकी पात्रता के अनुसार आवास स्वीकृत किया जाएगा।
क्या इस योजना का लाभ सभी को मिलता है?
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए है।
क्या इस योजना में कोई विशेष मानदंड हैं?
हाँ, लाभार्थियों को निश्चित आय सीमा के भीतर होना चाहिए।
कितने लोगों को इस योजना का लाभ मिला है?
अब तक 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले