27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुणे रेव पार्टी में पति की गिरफ्तारी पर रोहिणी खडसे ने कानून पर भरोसा जताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुणे रेव पार्टी में पति की गिरफ्तारी पर रोहिणी खडसे ने कानून पर भरोसा जताया?

सारांश

पुणे की रेव पार्टी में गिरफ्तारियों के बीच एनसीपी की रोहिणी खडसे ने कानून पर विश्वास जताया। क्या सही समय पर सच्चाई सामने आएगी? जानें इस हाई-प्रोफाइल मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

रोहिणी खडसे ने कानून पर भरोसा जताया।
पुणे रेव पार्टी में 7 लोग गिरफ्तार हुए।
पार्टी में मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था।
पार्टी का आयोजन प्रांजल खेवलकर ने किया।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

मुंबई, 28 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पुणे की रेव पार्टी में प्रांजल खेवलकर की गिरफ्तारी पर एनसीपी (एसपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे कानून और पुलिस व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। समय ही हर समस्या का हल है। सही समय पर सच्चाई सामने आ ही जाएगी, जय महाराष्ट्र।"

इस पोस्ट में रोहिणी ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा की है। जानकारी के अनुसार, पुणे में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर और मशहूर सट्टेबाज निखिल पोपटा सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। होटल से शराब, हुक्का, हुक्का बनाने का सामान, गांजा और कोकीन जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।

पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार तड़के लगभग 3:30 बजे कार्रवाई की और खराड़ी इलाके में स्थित अजूर सुइट होटल, स्टे बर्ड में चल रही ड्रग पार्टी पर छापा मारा, जिसमें पांच पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान तीन अन्य महिलाएं मौके से फरार हो गईं हैं जिनकी तलाश जारी है। हिरासत में ली गईं दो युवतियां कॉलेज पास आउट हैं, और पांच में से एक पर पहले भी जुआ खेलने का मामला दर्ज है, जबकि दो डॉक्टर हैं। एक अन्य के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। पुणे पुलिस को इस पार्टी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्टे बर्ड होटल के कमरा नंबर 101 और 102 में रेव पार्टी चल रही थी। बिल एनसीपी (एसपी) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर के नाम पर था। पार्टी दो दिनों के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन 26 जुलाई को इसका भंडाफोड़ कर दिया गया। प्रांजल ने कमरों के लिए 2,800 रुपए और 10,357 रुपए का भुगतान किया था।

इस पार्टी का आयोजन खडसे के दामाद और रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर ने किया था। खडसे और खेवलकर परिवार जलगांव के मुक्ताई नगर में निवास करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन ऐसे मामलों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई अपेक्षित होती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुणे रेव पार्टी क्या थी?
पुणे रेव पार्टी एक हाई-प्रोफाइल पार्टी थी जिसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था।
रोहिणी खडसे ने क्या कहा?
रोहिणी खडसे ने कानून और पुलिस व्यवस्था पर भरोसा जताया है।
कितने लोग गिरफ्तार हुए?
इस मामले में कुल 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
पार्टी का आयोजन किसने किया?
यह पार्टी प्रांजल खेवलकर ने आयोजित की थी, जो एकनाथ खडसे के दामाद हैं।
पुलिस ने कब कार्रवाई की?
पुलिस ने 26 जुलाई को इस पार्टी पर छापा मारा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले