28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में 'आप' चुनावों में धांधली करने की कोशिश कर रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में 'आप' चुनावों में धांधली करने की कोशिश कर रही है?

सारांश

चंडीगढ़, 4 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में चुनावों के लिए राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी सरकारी प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। क्या यह सच है? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

आम आदमी पार्टी पर चुनावों में धांधली के आरोप।
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप।
भाजपा का हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला।
चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता।
पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है।

चंडीगढ़, 4 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि दो दिन पहले ही यह आशंका जताई थी कि 'आप' सरकार जिस तरह पहले नगर निगम चुनाव, पंचायत चुनाव और विधानसभा व लोकसभा उपचुनावों में सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर चुकी है, वैसा ही तरीका इस बार भी अपनाया जाएगा।

शर्मा ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि पिछले दो दिनों से पंजाब के कई इलाकों में जिस तरह भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है, उससे उनकी आशंका सच साबित हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आज सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस आरोप को और मजबूत कर दिया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पंजाब भाजपा की लीगल सेल के प्रमुख एडवोकेट को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्देश दे दिया है। उनका कहना है कि अगर सरकार चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करेगी, तो भाजपा अदालत से हस्तक्षेप की मांग करेगी।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वाले खुद चुनाव चोरी की तैयारी कर रहे हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में धांधली को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों की टेली-मीटिंग का एक ऑडियो सामने आया है, यह लोकतंत्र के होने वाले विनाश का सबूत है।

उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए आगे कहा कि पंजाब के कागजी मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं और इनाम, सजा और गोपनीयता की नीति का खुलेआम ऐलान करने वाली मनीष सिसोदिया की आम आदमी पार्टी भी पंजाब का खजाना लूटने के बाद वोट लूटने के लिए कड़ा रुख अपना चुकी है। यही आम आदमी पार्टी, जो सेंट्रल लेवल पर कांग्रेस की लीडरशिप में वोट चोरी का शोर मचाती है और यहां खुद पूरा चुनाव ही चुरा रही है। भाजपा पंजाब में ऐसी धांधली का डटकर विरोध करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया का पालन करें। लोकतंत्र का असली मतलब है जनता की आवाज़ को सुनना और उसे मान्यता देना। इस मामले में, आरोप-प्रत्यारोप से परे, चुनावी प्रक्रिया की स्वतंत्रता को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आम आदमी पार्टी सच में चुनाव में धांधली कर रही है?
भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।
भाजपा ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
भाजपा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।
क्या पंजाब में चुनाव निष्पक्ष होंगे?
चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कई कदम उठाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले