क्या पंजाब सरकार के पास 11,947 करोड़ रुपए हैं, तो बाढ़ पीड़ितों को क्यों नहीं दिए जा रहे?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष जारी न करने को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सरकार पर तेज हमला किया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के सांसद ने इस मुद्दे पर प्रश्न पूछा था और गृह मंत्रालय ने इसका उत्तर दिया है। जब पंजाब से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास 11,947 करोड़ रुपए हैं। यही उत्तर गृह मंत्री ने भी दिया है। प्रधानमंत्री ने जब पंजाब का दौरा किया था, तो उन्होंने और अधिक किस्त जारी करने की मांग की थी।
बिट्टू ने कहा कि वर्ष 2022-23 में 416 करोड़, वर्ष 2023-24 में 436 करोड़, और वर्ष 2024-25 में 458 करोड़ केंद्र सरकार ने भेजे। इस वर्ष 2025-26 की एक किस्त में 240 करोड़ रुपए दिए गए। इसके बाद, बाढ़ के दौरान केंद्र सरकार ने 240 करोड़ की एक और किस्त जारी की। कुल मिलाकर 11,974 करोड़ रुपए हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज तक इतनी प्राकृतिक आपदाएं नहीं आई थीं, इसलिए पैसा वहीं इकट्ठा रहा। जब वे कह रहे हैं कि पैसा पड़ा हुआ है, तो फिर उसे दिया क्यों नहीं जा रहा? उन्होंने अब तक 400 करोड़केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए।
बिट्टू ने कहा कि संसद भवन में गृह मंत्री द्वारा उत्तर दिए जाने के बाद उनका झूठ बेनकाब हो गया है। हम पहले से कह रहे थे कि उनके पास पैसा नहीं है। अब जब आप कह रहे हैं कि हमारे पास पैसा है, तो आप लोगों को दे क्यों नहीं रहे हैं?
पंजाब सीएम के जापान दौरे को लेकर बिट्टू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने ड्रामा करने के लिए उन्हें जापान भेज दिया है। पीछे से ये सब सीएम हाउस और उनके दफ्तर पर कब्जा किए हुए हैं। इतने दिनों में ये सब लूटपाट करेंगे। जापान जाकर सीएम सिर्फ अपने लोगों के साथ विजिटिंग कार्ड का आदान-प्रदान कर रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि पंजाब को दिल्ली से जाकर ये लोग नोच रहे हैं।