11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब सरकार की सजगता से राइस मिलर खुश हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब सरकार की सजगता से राइस मिलर खुश हैं?

सारांश

पंजाब सरकार ने राइस मिलरों की समस्याओं को हल करने के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई है। जानिए इस पहल का क्या महत्व है और राइस मिलर कैसे संतुष्ट हैं।

मुख्य बातें

राइस मिलरों की समस्याओं के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिलेंगे।
राज्य सरकार राइस मिलर की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भंडारण की कमी के मुद्दे का समाधान प्राथमिकता है।
जल्द ही एजेंट और ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक होगी।

चंडीगढ़, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया है कि राज्य सरकार राइस मिलर (चावल मिल के मालिक) की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में, बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि गुरुवार को राइस मिलर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई है। पंजाब सरकार ने राइस मिलरों के मुद्दों के समाधान के लिए चार मंत्रियों की एक समिति बनाई है। यह राज्य सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। राज्य सरकार वह सब करेगी जो उसके वश में है। अन्य समस्याओं का समाधान हम केंद्र सरकार के सहयोग से करेंगे। राइस मिलर की सबसे बड़ी मांग यह है कि चावल की डिलीवरी पूरे देश में निर्बाध जारी रहे, क्योंकि भंडारण की कमी बनी रहती है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 जुलाई को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात करेंगे।

हमारी इच्छा है कि अगले 4-5 महीनों में हमारे चावल के गोदाम खाली हो जाएं ताकि नई बिलिंग शुरू होने पर राइस मिलर को यह महसूस हो कि हमारे पास 50 हजार मिट्रिक टन की क्षमता है। राइस मिलर राज्य सरकार की इस पहल से संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही एजेंटों और ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक करने वाले हैं। यह बैठकों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आज केवल राइस मिलर के साथ हमारी बैठक हुई है।

दूसरी ओर, कपिल शर्मा ने कनाडा में एक कैफे खोला है, जहाँ गोलीबारी की घटना हुई है। इस पर बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है। पंजाब के लोग पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। पंजाबी जहाँ भी रहते हैं, उस क्षेत्र को समृद्ध करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो पंजाब सरकार की गंभीरता और पहल को दर्शाता है। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि किसानों और मिलरों के बीच संबंधों को भी बेहतर बनाएगा।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब सरकार ने राइस मिलरों के लिए क्या कदम उठाए हैं?
पंजाब सरकार ने राइस मिलरों के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान कब केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे?
मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 जुलाई को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले