15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन मुंबई हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेकर हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन मुंबई हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेकर हुआ?

सारांश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया। उनका योगदान भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण रहा है। जानिए उनके जीवन और कार्यों के बारे में।

मुख्य बातें

शिवराज पाटिल का योगदान भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण रहा।
उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रालयों में कार्य किया।
उनका शांत स्वभाव और संतुलित कार्यशैली की सराहना की गई।
2004 में गृहमंत्री बनने के बाद 2008 में मुंबई हमले के बाद इस्तीफा दिया।

मुंबई, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के प्रख्यात नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने लातूर स्थित अपने आवास 'देववर' में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और लंबे समय से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई। वे लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकुरकर 1973 से 1980 तक महाराष्ट्र विधानसभा के दो बार सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और स्पीकर के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे 1980 में शिवराज पाटिल सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने लगातार छह बार (1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999) लोकसभा चुनाव जीते। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर भी कार्य किया। उनका जीत का यह सिलसिला 2004 में तब टूटा, जब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रूपाताई पाटिल निलंगेकर से हार का सामना किया।

राष्ट्रीय राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे कांग्रेस पार्टी के विश्वसनीय चेहरों में गिने जाते थे। उनके शांत स्वभाव और संतुलित कार्यशैली की हर राजनीतिक दल के नेताओं ने सराहना की। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से साइंस की डिग्री प्राप्त की और मुंबई विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की।

2004 में उन्हें गृहमंत्री बनाया गया था, लेकिन 2008 में मुंबई हमले के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उनके इस कदम को राजनीतिक मर्यादा और जिम्मेदारी का उदाहरण माना गया।

बीते कुछ महीनों से शिवराज पाटिल गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल के बजाय घर पर ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिवराज पाटिल का निधन कब हुआ?
शिवराज पाटिल का निधन 12 दिसंबर को हुआ।
शिवराज पाटिल ने किस पद पर कार्य किया?
वे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे।
शिवराज पाटिल का जन्म स्थान क्या है?
वे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले