26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति भवन में रूसी प्रेसिडेंट पुतिन का सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति भवन में रूसी प्रेसिडेंट पुतिन का सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया?

सारांश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा जारी है। राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानिए पुतिन के दौरे के मुख्य कार्यक्रम और उनके महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में हुआ।
गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद, पुतिन ने भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने पुतिन को 'गीता' भेंट की, जो सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।
पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण बैठकें हैदराबाद हाउस में होंगी।

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भारत में हैं। आज पुतिन का दौरा का दूसरा दिन है, जिसमें वे पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुँच चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान बजाया गया और फिर भारत का। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया और सम्मान को स्वीकार किया।

इस प्रकार, रूसी राष्ट्रपति का यह दौरा औपचारिक रूप से आरंभ हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद, पुतिन ने वहां उपस्थित भारतीय डेलिगेशन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने रूसी डेलिगेशन को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से मिलवाया।

राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन से रवाना हो चुके हैं। उनकी अगली मंजिल राजघाट है, जहां वे महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वे हैदराबाद हाउस में महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुँचे, जहां पीएम मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मोदी ने गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया और उन्हें रूसी भाषा में अनुवादित 'गीता' भेंट की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पुतिन को भेंट देते हुए एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।"

दिल्ली पहुँचने के बाद, रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया गया, जिसे उन्होंने सराहा। इसके बाद, दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक राजनीति में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। भारतीय नेतृत्व ने पुतिन का स्वागत कर एक नई दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा कब शुरू हुआ?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा 5 दिसंबर को शुरू हुआ।
पुतिन का स्वागत किसने किया?
पुतिन का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।
पुतिन का अगला कार्यक्रम क्या था?
पुतिन का अगला कार्यक्रम राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना था।
पुतिन ने भारत में क्या भेंट दी?
पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित 'गीता' भेंट दी।
पुतिन के दौरे का महत्व क्या है?
पुतिन का दौरा भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक राजनीति में महत्वपूर्ण बातचीत का अवसर प्रदान करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले