11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नरसिम्हा राव के नेतृत्व से भारत को मिला नया विकास मार्ग?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नरसिम्हा राव के नेतृत्व से भारत को मिला नया विकास मार्ग?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां उन्होंने उनके प्रभावी नेतृत्व की प्रशंसा की। मोदी के साथ अन्य नेताओं ने भी राव के योगदान को सराहा। जानिए इस लेख में उनके योगदान के बारे में और कैसे उन्होंने भारत को नई दिशा दी।

मुख्य बातें

नरसिम्हा राव का नेतृत्व भारत के विकास में महत्वपूर्ण था।
उनकी नीतियाँ आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा हैं।
मोदी जी ने उनके योगदान को सराहा।
आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
उनकी दूरदर्शिता ने भारत को नई दिशा दी।

नई दिल्ली, 28 जून (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व और बुद्धिमता की प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने भारत के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है। उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्थव्यवस्था में नई दिशा दिखाने वाले उनके प्रयासों की सराहना करते हुए लिखा, “लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व पीएम को सच्चा राष्ट्रभक्त बताते एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आधुनिक अर्थशास्त्र की गहरी समझ रखने वाले नरसिम्हा राव सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त थे। उनकी नीतियां और विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व पीएम को आर्थिक सुधारों का शिल्पकार बताया। उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वह एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने एक नई आर्थिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया।”

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पी.वी. नरसिम्हा राव का क्या योगदान था?
पी.वी. नरसिम्हा राव ने भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की और देश को नई दिशा दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने किसके लिए श्रद्धांजलि दी?
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नरसिम्हा राव को कौन सा पुरस्कार मिला?
उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
नरसिम्हा राव की नीतियाँ आज कैसे प्रभावित करती हैं?
उनकी नीतियाँ आज भी राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में प्रेरणा देती हैं।
भारत की अर्थव्यवस्था में नरसिम्हा राव का क्या स्थान है?
उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व माना जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले