27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी समाज को वर्गों में बांटकर झगड़े पैदा करना चाहते हैं? अनिल विज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी समाज को वर्गों में बांटकर झगड़े पैदा करना चाहते हैं? अनिल विज

सारांश

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी समाज में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। जानें इस विवाद की गहराई और राजनीति में इसका असर।

मुख्य बातें

राहुल गांधी का बयान हरियाणा की राजनीति में विवाद उत्पन्न कर रहा है।
अनिल विज का आरोप है कि राहुल गांधी समाज में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस की हार के कारण राहुल गांधी के मानसिकता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

अंबाला/चंडीगढ़, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में तेज़ी आ गई है। इन बयानों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी समाज को वर्गों में बांटकर आपसी झगड़े पैदा करना चाहते हैं।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार देश को बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका ऐसा बयान लोगों के बीच फूट डालने का काम करता है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की लगातार हार से वह बेहद हताश हो चुके हैं और अब बहाने बनाकर अपनी असफलता छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। अत्रेय ने कहा कि राहुल गांधी अब यह जान चुके हैं कि उनका गठबंधन बिहार में हार की ओर बढ़ रहा है, इसी कारण वह पहले से ही हार के बहाने बनाने में जुटे हैं।

हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने ही नेताओं से संवाद नहीं करते। हरियाणा कांग्रेस के नेता खुद मंचों से स्वीकार कर चुके हैं कि गलत टिकट वितरण और गुटबाजी के कारण पार्टी को नुकसान हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान झूठ और भ्रम फैलाने वाले हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है। सभी पक्षों को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं।
अनिल विज ने राहुल गांधी के आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी समाज को वर्गों में बांटकर झगड़े पैदा करना चाहते हैं।
क्यों राहुल गांधी हताश हैं?
प्रवीण अत्रेय के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस की लगातार हार से हताश हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 16 घंटे पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले