28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं? : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं? : शिवराज सिंह चौहान

सारांश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी लोकतंत्र के प्रति अपमानजनक बयानों के जरिए देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह आरोप सच हैं? जानिए इस महत्वपूर्ण विषय पर उनके विचार।

मुख्य बातें

राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र के प्रति सम्मान की आवश्यकता को रेखांकित किया।
आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति स्वाभाविक है, लेकिन तथ्य महत्वपूर्ण हैं।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश-विरोधी ताकतों के प्रभाव में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने देश, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, कैग और सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। चौहान ने यह भी आगाह किया कि जनता को देश को कमजोर करने की साजिशों से सावधान रहना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश-विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले देश को बदनाम किया, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, कैग (सीएजी) का अपमान किया और सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। वे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को भंग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अराजकता फैलाना है।

चौहान ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोलने के बाद जब सेना ने तथ्य प्रस्तुत किए, तो उनकी बातें खत्म हो गईं। पहले उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए कि ईवीएम के कारण चुनाव हारते हैं। जब सबूत मांगे गए तो उन्होंने नहीं दिए और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई तो वे भाग खड़े हुए। अब वे ईवीएम को छोड़कर वोटर लिस्ट को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या कर्नाटक में कांग्रेस ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीत हासिल की? क्या तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव आयोग की गलतियों के कारण जीती? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीत हासिल की? क्या डीएमके गठबंधन तमिलनाडु में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीता? क्या झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बनी? क्या राहुल गांधी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते? क्या प्रियंका गांधी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीतीं? क्या अखिलेश यादव भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते?

उन्होंने आगे कहा कि आप आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। चुनाव आयोग आपसे हलफनामा मांग रहा है, आपको दिक्कत क्या है? आप हलफनामा नहीं देना चाहते। आप देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप देश को बदनाम करेंगे, लोकतंत्र को बदनाम करेंगे, इसे कमजोर करने का पाप कर रहे हैं। आप जीते तो सब ठीक, और हारे तो सब खराब। मैं देश की जनता को सावधान करना चाहता हूं, इनकी साजिशों से सतर्क रहें, ये देश को कमजोर और बदनाम करने का पाप कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चलना स्वाभाविक है। हालांकि, यह आवश्यक है कि सभी पक्ष अपनी बात तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए, सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या शिवराज सिंह चौहान के आरोप सच हैं?
यह आरोप राजनीतिक हैं और सच या झूठ को साबित करने के लिए ठोस सबूत की आवश्यकता होती है।
राहुल गांधी ने क्या गलत किया?
केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया है।
क्या इस विवाद का चुनावों पर असर पड़ेगा?
राजनीतिक विवाद चुनावों में मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले