8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रायबरेली लिंचिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रायबरेली लिंचिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया?

सारांश

रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्या यह कार्रवाई न्याय के लिए एक कदम है?

मुख्य बातें

कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वीडियो फुटेज ने पुलिस को कार्रवाई में मदद की।
हरिओम वाल्मीकि की बेरहमी से पिटाई की गई थी।
गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल रहा।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज किया।

रायबरेली, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पिटाई के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव का है, जहां कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार मौर्य के रूप में हुई है। आरोपी को वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित कर पकड़ा गया। अब तक पुलिस इस मामले में एक नाबालिग समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग हरिओम वाल्मीकि को पीटते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने हरकत में आकर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारियां शुरू कीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हम बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे।

इस घटना में ईश्वरदासपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने चोरी के शक में हरिओम वाल्मीकि को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया था।

घटना के पश्चात ऊंचाहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

एसपी रायबरेली ने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो लोग अब भी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हरिओम वाल्मीकि के परिवार ने आरोप लगाया है कि निर्दोष बेटे की सिर्फ शक के आधार पर हत्या कर दी गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रायबरेली लिंचिंग मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
अब तक इस मामले में कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या घटना का वीडियो वायरल हुआ था?
हाँ, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।
हरिओम वाल्मीकि की मौत कैसे हुई?
हरिओम वाल्मीकि की हत्या चोरी के शक में कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर की गई थी।
पुलिस ने गिरफ्तारी कैसे की?
पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।
क्या घटना के बाद गांव में तनाव था?
जी हाँ, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले