10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा दौरा पर्यावरण संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा दौरा पर्यावरण संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा?

सारांश

राज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा दौरा पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। जानिए उन्होंने क्या पहल की और कैसे यह दौरा राज्य के विकास में सहायक हो सकता है।

मुख्य बातें

राज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा दौरा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण है।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बुनकरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

बेमेतरा, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय बेमेतरा दौरे के दौरान पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को प्रगति देने का संदेश दिया। उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मौलश्री का पौधा रोपित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इसके लिए योगदान देना आवश्यक है।

राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस के सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवागढ़ विकासखंड के गोद लिए ग्राम टेमरी में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, उद्यानिकी, और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। डेका ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष पहल की। उन्होंने इन विद्यार्थियों और उनके परिवार को रेस्टोरेंट में भोजन के लिए 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही जिला प्रशासन को विद्यार्थियों के बैंक खातों की जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया ताकि यह राशि शीघ्र हस्तांतरित की जा सके।

राज्यपाल ने श्रीराम बुनकर सहकारी समिति देवरबीजा के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुनकरों की समस्याओं, विशेष रूप से उनके भवन की मरम्मत और अन्य जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, रमेन डेका ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 में पदक जीतने वाले बेमेतरा के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रेरित किया कि वे निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में भी एक सशक्त पहल है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्यपाल रमेन डेका ने किस अभियान के तहत पौधा रोपित किया?
राज्यपाल रमेन डेका ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा रोपित किया।
डेको ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान किन मुद्दों पर ध्यान दिया?
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया।
राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को किस प्रकार प्रोत्साहित किया?
राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले