29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने रिकॉर्ड बनाया? सिर्फ दो दिनों में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने रिकॉर्ड बनाया? सिर्फ दो दिनों में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा

सारांश

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निःशुल्क बस यात्रा योजना ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सिर्फ दो दिनों में 50 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इस अद्वितीय सेवा ने प्रदेशभर में यात्रियों को एक नई सुविधा प्रदान की है।

मुख्य बातें

निःशुल्क बस यात्रा योजना की शुरुआत 8 अगस्त से हुई।
महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएँ दी गईं।
तीन दिनों में 75 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड।
70% यात्री महिलाएं रहीं।
बढ़ती हुई यात्रा संख्या सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है।

लखनऊ, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना ने इस बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तीन दिन तक चलने वाली इस सुविधा के तहत, रात 12 बजे तक 75 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड बनाने की सम्भावना है।

परिवहन निगम के अनुसार, इसमें 70 प्रतिशत तक वे यात्री शामिल हो सकते हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से फ्री यात्रा का लाभ दिया जा रहा है।

योगी सरकार ने रक्षाबंधन के इस पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को विशेष सौगात देते हुए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सेवा प्रदान की। इसमें महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी यह सुविधा दी जा रही है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के अनुसार, सामान्य दिनों में निगम की बसों में प्रतिदिन 14-15 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व के पहले दो दिनों में ही यह आंकड़ा 50 लाख से अधिक हो गया। इनमें लगभग 70 प्रतिशत महिला यात्री66 घंटे के ‘सम्मान के तोहफे’ का लाभ उठाया।

एमडी सरवर ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। पहले दिन यानी 8 अगस्त को 19.5 लाख से ज्यादा लोगों ने यात्रा की, जो सामान्य दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था। रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त31.7 लाख के पार पहुँच गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में 210 प्रतिशत से अधिक थी। तीसरे दिन 10 अगस्त को दोपहर 12.50 बजे तक 13 लाख यात्री सफर कर चुके थे और रात 12 बजे तक यह संख्या 25 लाख तक पहुँचने का अनुमान है। इस प्रकार तीन दिनों में 75 लाख से अधिक लोग बसों में यात्रा करेंगे, जो परिवहन निगम के इतिहास में अभूतपूर्व संख्या है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं और बेटियों के लिए सभी श्रेणी की रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस अवधि में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई गईं और समस्त अनुबंधित बसों को भी संचालन में लगाया गया। प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ड्यूटी और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है। इसके तहत 1,800 किलोमीटर संचालन पूर्ण करने पर 1,200 का भुगतान और 6 दिनों तक लगातार कार्य करने पर अतिरिक्त 0.55 रुपए प्रति किलोमीटर दिया जाएगा। वहीं, तकनीकी कर्मचारियों को भी प्रतिदिन उपस्थित रहने पर एकमुश्त 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। संचालन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने वाले कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को भी 5,000 रुपए प्रति स्टेशन के हिसाब से सम्मानित किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि योगी सरकार की इस पहल ने न केवल महिलाओं को यात्रा की सुविधा दी है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण का भी प्रतीक है। इस प्रकार की योजनाएं समाज में समानता और सुरक्षा को बढ़ावा देती हैं, जो किसी भी देश की प्रगति के लिए आवश्यक हैं।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की योजना कब तक चली?
यह योजना 8 से 10 अगस्त तक चली।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
महिलाएं और उनके सहयात्री इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना में यात्रियों की संख्या कितनी थी?
पहले दो दिनों में 50 लाख से अधिक यात्रियों ने इस योजना का लाभ उठाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले