27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ?

सारांश

रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छह देशों के एथलीट शामिल हैं। जानें इस प्रतियोगिता की खास बातें और झारखंड की खेल भावना के बारे में।

मुख्य बातें

चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन रांची में हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों की संख्या: छह कुल ३०० एथलीट इस प्रतियोगिता में शामिल हैं।
झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन उद्घाटन समारोह में किया गया।

रांची, २४ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (सैफ)-२०२५ शुक्रवार को आरंभ हो गई। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के तौर पर इस प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से आए खेल प्रतिभाओं की मेज़बानी करते हुए झारखंड को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। खिलाड़ियों से उन्होंने अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों—भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका—के लगभग ३०० एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत की टीम में ७० से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं, जो ३७ स्पर्धाओं में पदक की चुनौती पेश करेंगे। २६ अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में १११ पदक दांव पर होंगे।

चैंपियनशिप के उद्घाटन के अवसर पर ५०० कलाकारों की टीम ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं पर आधारित शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में सभी छह देशों के एथलीटों ने स्टेडियम में शानदार मार्चपास्ट किया। टीम इंडिया के खिलाड़ी तिरंगा लेकर गर्व से आगे बढ़े। उनके आत्मविश्वास और जोश ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

उद्घाटन समारोह में राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विभागीय सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक सहित विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रखा है। मुख्य आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां खेलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम भी है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस चैंपियनशिप में कितने देशों के एथलीट भाग ले रहे हैं?
इस चैंपियनशिप में कुल छह देशों—भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका—के एथलीट भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता कब तक चलेगी?
यह प्रतियोगिता २४ से २६ अक्टूबर तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह में कौन-कौन उपस्थित थे?
उद्घाटन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले