30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: क्या वह एम्स और आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: क्या वह एम्स और आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी?

सारांश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा महत्वपूर्ण है। वह एम्स देवघर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर छात्रों को संबोधित करेंगी। यह यात्रा सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित की जाएगी। इस दौरे से उम्मीद है कि राज्य में विकास और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है।
वह एम्स देवघर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
धनबाद में 'नो-फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है।
नए ट्रैफिक नियम लागू होंगे।

रांची, ३१ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को झारखंड के दो दिन के दौरे पर पहुँचेंगी। इस दौरान वह एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इसके साथ ही, वह आईआईटी-आईएसएम धनबाद के ४५वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रही हैं।

इसके बाद, वह शुक्रवार को आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद जाएंगी। वहाँ वे लगभग एक घंटे तक रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी १० मई २०१४ को संस्थान के ३६वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को देखते हुए धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को गुरुवार सुबह १० बजे से शुक्रवार शाम ६ बजे तक ३२ घंटे के लिए 'नो-फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और उनके अवकाश को इन दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण नए ट्रैफिक नियम लागू होंगे। गुरुवार को सुबह ८ बजे से रात १० बजे तक और शुक्रवार को सुबह ६ बजे से १० बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही सुचारू हो सके।

आपको बताते चलें, राष्ट्रपति मुर्मू को पहले १० जून को झारखंड आना था, लेकिन वह दौरा बाद में स्थगित कर दिया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में भी एक नया कदम है। यह यात्रा छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कब झारखंड आ रही हैं?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा ३१ जुलाई को शुरू होगा।
वह किन कार्यक्रमों में शामिल होंगी?
वह एम्स देवघर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।
इस दौरे के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?
धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को 'नो-फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले