27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी मिलना स्वागत योग्य कदम है? : टंकराम वर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी मिलना स्वागत योग्य कदम है? : टंकराम वर्मा

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी है। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस कदम का स्वागत किया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जानिए इसका महत्व और आगामी योजनाएं।

मुख्य बातें

राष्ट्रीय खेल नीति 2025 की मंजूरी एक सकारात्मक विकास है।
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में खेलों को चिह्नित किया गया है।
खेलो इंडिया योजना के तहत आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
भारत खेलों के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा।
आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियां पूरी हैं।

रायपुर, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को मंजूरी दी है। केंद्र के इस कदम का छत्तीसगढ़ के खेल और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वागत किया है।

टंकाराम वर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का सतत प्रयास खेल को आगे बढ़ाने का रहा है। ऐसे में इस बात की हमें प्रसन्नता है कि 'खेलो इंडिया' के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को शामिल किया गया है और सभी जिलों में अलग-अलग खेलों को चिह्नित करके वहां पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। अभी जो नई खेल नीति आई है, इससे हमारी राष्ट्रीय पहचान बनेगी और खेल गतिविधि को और बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मनसुख मांडविया ने अनेक योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर स्वीकृत किए हैं, जिनपर काम चल रहा है। नई खेल नीति के तहत खेल के क्षेत्र में भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार का रोडमैप तैयार है और उसी योजना के अनुसार, हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह हम लोगों को लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। जब भी प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं, हम यह मानते हैं कि वह अकेले नहीं जाते, देश की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार भी उनके साथ चलते हैं। पीएम मोदी देश के नेता नहीं वैश्विक नेता हैं और हर जगह उनकी लोकप्रियता है। इसलिए हर देश उन्हें सम्मान की नजरों से देखता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आपदा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारियां पूरी हैं। हमने बरसात से पहले ही एक समीक्षा बैठक की है और सचिव स्तर पर सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। यदि कहीं पर बाढ़ आपदा या फिर कोई संकट आता है उससे तत्काल कैसे निपटें, इस पर चर्चा हुई है। बस्तर इंद्रावती तथा अन्य नदियों के कारण बाढ़ आ जाती है। इसके मद्देनजर सरकार ने तमाम वैकल्पिक व्यवस्था की है।

टंकाराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी 7 से 9 जुलाई तक चिंतन शिविर का आयोजन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी में हमेशा प्रशिक्षण चलता रहता है, इस प्रशिक्षण से हमेशा लाभ भी होता है। हम सबको एक ऊर्जा मिलती है। कार्यकर्ताओं की काम करने की क्षमता बढ़ती है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक कैसे लेकर जाएं और सरकार की योजनाओं का आम आदमी को कैसे लाभ मिले, इसको लेकर चिंतन शिविर में चर्चा होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारत का खेल जगत भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाएगा। यह कदम देश की खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय खेल नीति 2025 क्या है?
यह एक नई नीति है जो भारत में खेलों के विकास और प्रोत्साहन के लिए बनाई गई है।
छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्या योजनाएं हैं?
छत्तीसगढ़ में 'खेलो इंडिया' के तहत सभी 33 जिलों में खेलों को चिह्नित किया गया है और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
टंकराम वर्मा ने इस नीति के बारे में क्या कहा?
उन्होंने इस नीति का स्वागत किया और कहा कि इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
भारत सरकार का खेलों को बढ़ावा देने का रोडमैप क्या है?
भारत सरकार ने खेल के क्षेत्र में एक विस्तृत योजना तैयार की है, जिसके अनुसार खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार आपदा प्रबंधन के लिए क्या तैयारियां कर रही है?
सरकार ने बरसात से पहले समीक्षा बैठक की है और सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले