27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आर.के. पुरम में लूट की कोशिश विफल, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपियों को पकड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आर.के. पुरम में लूट की कोशिश विफल, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपियों को पकड़ा

सारांश

आर.के. पुरम में हुई एक लूट की कोशिश को पुलिस ने कुछ ही मिनटों में नाकाम कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 11 मार्च की तड़के हुई थी।

मुख्य बातें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई तीन आरोपियों की गिरफ्तारी लूट की कोशिश नाकाम नाबालिग आरोपी भी शामिल कानूनी कार्रवाई शुरू

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के आर.के. पुरम थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना के कुछ ही मिनटों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो वयस्क और एक नाबालिग (सीसीएल) शामिल हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितेश (24 वर्ष) और बिपिन (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। तीनों आरोपी अंबेडकर बस्ती, आर.के. पुरम के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, नकदी, और दस्तावेजों से भरा पर्स बरामद किया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली है।

यह घटना 11 मार्च की तड़के लगभग 3:30 बजे की है। पीड़ित, एम. सिंह, जो मुनिरका गांव में रहते हैं और कीर्ति नगर के एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं, अपनी ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे। वे रिंग रोड पर स्थित हयात होटल, भीकाजी कामा प्लेस के पास से होते हुए आर.के. पुरम सेक्टर-01 की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-1 के रेड लाइट के पास पहुंचे, तीन युवक हल्के नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर उनके पास आए और "अंकल जी" कहकर उन्हें रोका।

अचानक उनमें से दो युवक स्कूटी से उतरकर पीड़ित को पकड़ लेते हैं, जबकि तीसरे युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उनसे हाथापाई की और जबरन उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया, जिसमें नकदी, आधार कार्ड, वोटर आईडी और एटीएम कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़ित ने जब उनका विरोध किया तो उनकी पैंट की जेब भी फट गई।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने शोर मचाया, तभी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजर रही थी। पीड़ित ने तुरंत पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। गाड़ी में मौजूद हेड कांस्टेबल शशि कपूर मीना और कांस्टेबल परवीन यादव ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पीड़ित के साथ मिलकर स्कूटी पर भाग रहे आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी पहले मुनिरका फ्लाईओवर की ओर भागे, लेकिन टी-पॉइंट के पास दिशा बदलकर फिर से सेक्टर-1 की तरफ लौट गए।

पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ से उनका पीछा जारी रखा और सेक्टर-1 क्रॉसिंग से लगभग 50-60 मीटर पहले एक टैक्सी स्टैंड के पास उनकी स्कूटी को घेर लिया। इस दौरान भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कूटी फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत तीनों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान नितेश, बिपिन और एक नाबालिग के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, नकदी और पहचान पत्रों से भरा पर्स बरामद कर लिया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त किया गया। इस मामले में आर.के. पुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस समय पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपराधियों को भी कानून के शिकंजे में ला खड़ा किया। यह घटना सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह घटना आर.के. पुरम में हुई?
हाँ, यह घटना आर.के. पुरम में हुई थी।
पुलिस ने कितने आरोपियों को पकड़ा?
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, जिनमें से एक नाबालिग है।
क्या पीड़ित को कोई चोट आई?
हाँ, पीड़ित ने उनकी पैंट की जेब में खींचतान के दौरान हल्की चोटें खाई।
क्या पुलिस ने लूटी गई चीजें बरामद कीं?
हाँ, पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, नकदी और पहचान पत्रों का पर्स बरामद किया।
क्या इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है?
हाँ, इस मामले में आर.के. पुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले